Move to Jagran APP

गोरखधाम में महिलाओं व दिव्यांगों के लिए आरक्षित होगी बोगी

गोरखधाम एक्सप्रेस में अब महिलाओं और दिव्यांगों के लिए सीटों का आरक्षण होगा। पहले यह व्यवस्था नहीं थी। अब हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 06:28 AM (IST)
गोरखधाम में महिलाओं व दिव्यांगों के लिए आरक्षित होगी बोगी
गोरखधाम में महिलाओं व दिव्यांगों के लिए आरक्षित होगी बोगी

गोरखपुर, जेएनएन। दैनिक जागरण की मुहिम को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। रेलवे छह मई से न सिर्फ आम यात्रियों की सहूलियत के लिए दो चेयरकार की जगह दो और जनरल बोगी लगाएगा, बल्कि एक बोगी महिला और दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित करेगा। ट्रेन की अंतिम बोगी में पीछे से प्रथम 25 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

loksabha election banner

आरक्षित सीटों पर अकेली और वृद्ध महिला यात्रियों को वरीयता दी जाएगी। सीट खाली होने पर अन्य को बैठाया जाएगा। महिला यात्रियों की संख्या बढ़ने पर सीटों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। सुविधा के लिए अंतिम बोगी पर महिला कोच का प्रतीक चिन्ह भी लगाया जाएगा। महिलाओं को बैठाने की जिम्मेदारी सुरक्षा बलों को होगी। आरक्षित सीट खाली होने पर महिला अपने पति और बच्चों के साथ भी बैठ सकती हैं। महिलाएं पीछे वाले गेट से प्रवेश करेंगी। दिव्यांग यात्रियों को आगे वाली सीट से प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, जनरल कोच में उन्हें चढ़ने में दिक्कत होगी। इसके लिए भी जल्द ही अलग से कोई व्यवस्था की जाएगी। यह सुविधा महिला और दिव्यांग कोच लगने तक मिलेगी।

एलएचबी रेक के साथ ही हट गए महिला व दिव्यांग कोच

14 मार्च से गोरखधाम के रेक में लिंक हाफमैन बुश एलएचबी कोच लगने के साथ ही महिला और दिव्यांग बोगी हट गए। जनरल की दो बोगियां भी कम हो गई। महिला, दिव्यांग और आम यात्रियों की परेशानियों को दैनिक जागरण ने अभियान चलाकर प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक आलोक सिंह खुद स्टेशन पहुंचकर गोरखधाम के यात्रियों से फीड बैक लिया। यात्रियों की सहूलियत के लिए उन्होंने दो चेयरकार की जगह दो जनरल कोच लगाने व विकल्प के रूप में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करने का अहम फैसला लिया है। अब इस ट्रेन में छह मई से जनरल के सात कोच लगने लगेंगे।

इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक आलोक सिंह का कहना है कि आम यात्रियों के लिए जनरल की दो बोगी बढ़ाई जाएंगी। कोच हटने से महिला और दिव्यांग यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है। उनके लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी। ताकि उन्हें भी सहूलियत मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.