Move to Jagran APP

देवरिया में खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही सरयू नदी

देवरिया में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सरयू नदी खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं कपरवार में राप्ती का जलस्तर बढ़ रहा है। 24 घंटे में जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 08:30 AM (IST)
देवरिया में खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही सरयू नदी
बरहज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही बह रही सरयू नदी। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : देवरिया जिले में सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सरयू नदी खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। कपरवार में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। विशुनपुर देवार के आधा दर्जन टोलों के लोग नाव नहीं होने से कमर भर पानी से होकर निकल रहे हैं।

loksabha election banner

24 घंटे में पांच सेंटीमीटर बढ़ा जलस्‍तर

सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से ऊपर 67.20 मीटर पर बह रही है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर है। 24 घंटे में जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। एक दिन पहले सरयू नदी 67.15 मीटर पर बह रही थी। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। सरयू नदी पार के गांव विशुनपुर देवार के स्कुलहिया टोला से परसिया देवार बंधा, कतलहिया टोला से पुराना हरिजन बस्ती, पुराना हरिजन बस्ती से जरलहवा टोला, चौहान बस्ती से मुख्य बंधा और बांके यादव के टोला से सूरजपुर जाने के लिए लोगों को कमर भर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

जलस्‍तर कम होने के बाद हटा दी गई नाव, अब हो रही दिक्‍कत

राहुल यादव, कमलेश यादव, ओपी यादव ने बताया कि जलस्तर कम होने के बाद नाव हटा दी गई है। गत चार दिनों से जलस्तर बढ़ रहा है। टोलों के चारो तरफ पानी है। आवागमन में दिक्कतें हो रही है। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार यादव ने बताया कि जहां आवश्यता होगी, वहां नाव उपलब्ध कराई जाएगी। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।

संतकबीर नगर में कटान कर रही सरयू

सरयू नदी संतकबीर नगर जिले की धनघटा तहसील क्षेत्र के तेजपुर व गायघाट गांव के पास तेजी से कटान कर रही है। इससे इन गांवों के लोगों में दहशत बना हुआ है। गांववासियों को बर्बादी की चिंता सता रही है। इसके अलावा नदी के किनारे बसे अन्य गांवों के लोग भी इस नदी के रूख को लेकर चिंतित हैं।डीएम के निर्देश के बाद भी गायघाट गांव को तहसील प्रशासन खाली नहीं करा पाया है। वहीं तेजपुर गांव के पास सरयू नदी बंधे से लगभग 400 मीटर की दूरी पर तेज गति से कटान कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.