Move to Jagran APP

देवरिया में 41 ग्राम पंचायतों के नतीजे घोषित, निर्वाचित प्रत्याशियों को दिए गए प्रमाणपत्र

भागलपुर ब्लाक के कपूरी एकौना में प्रधान पद के उपचुनाव में सुमन त्रिपाठी को 670 स्वयंप्रभा को 577 व नीरज को महज एक मत प्राप्त हुआ। गौरीबाजार संवाददाता के अनुसार पथरहट के क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 106 से सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें सुमन सिंह को सर्वाधिक 293 माया को 42 व कुसुम सिंह को 176 मत प्राप्त हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 11:32 PM (IST)
देवरिया में 41 ग्राम पंचायतों के नतीजे घोषित, निर्वाचित प्रत्याशियों को दिए गए प्रमाणपत्र
देवरिया में 41 ग्राम पंचायतों के नतीजे घोषित, निर्वाचित प्रत्याशियों को दिए गए प्रमाणपत्र

देवरिया: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के नतीजे सोमवार को आ गए। जिले के 41 ग्राम पंचायतों में प्रधान के एक व बीडीसी के पांच तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 109 पदों पर प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए।

loksabha election banner

भागलपुर ब्लाक के कपूरी एकौना गांव में दूसरी बार भी एक ही परिवार पर ग्रामीणों ने भरोसा जताया। गांव में राम मनोहर मणि त्रिपाठी की पत्नी सुमन त्रिपाठी प्रधान निर्वाचित हुईं।

गौरीबाजार के पथरहट वार्ड संख्या 106 से सुमन सिंह पत्नी दिग्विजय सिंह व वार्ड संख्या 105 से सुमन सिंह पत्नी लक्ष्मण सिंह, सलेमपुर के परसिया खाप से गुड्डी राजभर व लार के मेहरौना से रिफतजहां बीडीसी सदस्य चुनी गईं। गौरीबाजार के सूरजपुर से मंजू देवी निर्विरोध बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुईं।

भागलपुर संवाददाता के अनुसार, भागलपुर ब्लाक के कपूरी एकौना में प्रधान पद के उपचुनाव में सुमन त्रिपाठी को 670, स्वयंप्रभा को 577 व नीरज को महज एक मत प्राप्त हुआ। गौरीबाजार संवाददाता के अनुसार, पथरहट के क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 106 से सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें सुमन सिंह को सर्वाधिक 293, माया को 42 व कुसुम सिंह को 176 मत प्राप्त हुए। पथरहट क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 105 से सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिसमें सुमन सिंह को सर्वाधिक 317, शिल्पी सिंह को 122 व अनीता सिंह को 186 मत प्राप्त हुए। सुरजपुर की क्षेत्र पंचायत सदस्य खेदनी देवी की मृत्यु से यह सीट रिक्त हुई थी। खेदनी देवी की बहू मंजू देवी पत्नी वीरेंद्र निर्विरोध चुनी गईं। नामांकन न होने से ग्राम पंचायत सदस्य पद के 15 रिक्त रह गए। लेड़हा में नेबूलाल, राकेश, रामनिवास, शोभा देवी व चंपा देवी ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं।

सलेमपुर संवाददाता के अनुसार, विकास खंड क्षेत्र के परसिया खाप में बीडीसी सदस्य पद पर गुड्डी राजभर 641 मत पाकर विजयी हुईं। आशीष कुमार यादव को 258 मत से संतोष करना पड़ा। लार संवाददाता के अनुसार, मेहरोना में बीडीसी सदस्य पद पर रिफत जहां ने 328 मत पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी रुबीना खातून को 179, मीनू को 267 व गुचकी को 120 मत मिला।

सोनूघाट संवाददाता के अनुसार, सदर विकास खंड के सोनूघाट के कृष्ण कुमार, उदय प्रताप मल्ल, मंसूर अली, शिवनरेश प्रसाद अलग-अलग वार्डों से ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए।

बरहज संवाददाता के अनुसार, आरओ व जिला बचत अधिकारी अनित कुमार ने बताया कि कपरवार में पूर्व प्रधान रविद्र यादव 255 मत प्राप्त ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए। उन्होंने अशोक गुप्ता को 101 मत से हराया। खडे़सर में पिकी व योगेंद्र ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए। मिर्जापुर में हरेराम, नदुआ छपरा में शिला देवी ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं।

देसही देवरिया संवाददाता के अनुसार, भटनी बुजुर्ग में वार्ड संख्या एक से पवन कुमार, वार्ड संख्या तीन से संध्या, वार्ड संख्या पांच से जान मुहम्मद, वार्ड संख्या छह से लालती देवी ग्राम पंचायत सदस्य चुनी गईं।

भटनी संवाददाता के अनुसार, बेहराडाबर के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या तीन से ईश मुहम्मद, वार्ड संख्या छह से बृजनंदन ठाकुर, वार्ड संख्या 10 से बेबी देवी विजयी हुईं। मोतीपुर भुआल के वार्ड संख्या चार में मंजू देवी, वार्ड संख्या पांच में इसरायल, वार्ड संख्या 6 में ओमप्रकाश विश्वकर्मा, वार्ड संख्या 7 में शोभा देवी, वार्ड संख्या 9 में मालती देवी, वार्ड संख्या 11 में चंपा देवी, वार्ड संख्या 12 में चंदा देवी ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.