Move to Jagran APP

महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा में बीजेपी हटाने का संकल्प

मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा आई है महंगाई का बोलबाला है। जबतक प्रदेश से भाजपा नहीं हटेगी तब तक आवश्यक वस्तुओं के दाम नहीं कम होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 10:06 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 10:06 PM (IST)
महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा में बीजेपी हटाने का संकल्प
महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा में बीजेपी हटाने का संकल्प

सिद्धार्थनगर: 14 नवंबर से कांग्रेस पार्टी मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा निकाल रही है। आठवें दिन रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर, कूडी, गौराही सहित कई गांवों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं महासचिव हमीदुल्लाह चौधरी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा आई है महंगाई का बोलबाला है। जबतक प्रदेश से भाजपा नहीं हटेगी तब तक आवश्यक वस्तुओं के दाम नहीं कम होंगे। रसूलपुर गांव में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जबसे केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तबसे मंहगाई चरम पर पहुंच गई है और आम आदमी को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है । इस सरकार में पूंजीपति मस्त और गरीब पस्त हैं। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान पर हैं इसलिए इस सरकार को उखाड़ फेंकिए और 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाइये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा सत्तर वर्षों में जितनी महंगाई नहीं हुई उतनी सात वर्षों में हो गई। खाद्य तेल 70 वर्षों तक 70 रुपये में बिकता रहा। सात वर्षों में 200 रुपये तक जा पहुंचा है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। महासचिव हमीदुल्लाह चौधरी ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही उत्तर प्रदेश में बेरो•ागारी, महंगाई, भ्रष्टाचार समाप्त होगा इस बार जनता प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, डा. बख्तियार उस्मानी, अशोक गुप्ता, मुकेश चौबे, लक्ष्मी यादव, राकेश गौड़, रियाज मनिहार आदि मौजूद रहे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.