Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: तापमान में गिरावट से राहत, आज हो सकती है हल्‍की बारिश

Gorakhpur Weather गोरखपुर में तापमान में गिरावट से लोगों को काफी राहत मिली है। शुक्रवार को यहां हल्‍की बारिश के आसार हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 11:54 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 12:02 PM (IST)
Gorakhpur Weather: तापमान में गिरावट से राहत, आज हो सकती है हल्‍की बारिश
Gorakhpur Weather: तापमान में गिरावट से राहत, आज हो सकती है हल्‍की बारिश

गोरखपुर, जेएनएन। शुक्रवार का भी मौसम लोगों के लिए खुशनुमा रहेगा। आसमान में जगह-जगह बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्‍की-फुल्‍की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। पिछले कई दिनों की हल्‍की-फुल्‍की बारिश ने किसानों को बड़ा लाभ पहुंचाया है। फसल की सिंचाई को लेकर उन्‍हें भारी बचत हुई है। 

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ ने भी आाज भी हल्‍की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आज अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व न्‍यूनतम तापमान 27.2 डिग्री के करीब रहेगा। पिछले कई दिनों की हल्‍की-फुल्‍की बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने शुक्रवार को पूरब से दक्षिण दिशा की तरफ हवाएं 5-14 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलने का पूर्वानुमान जताया है।

जानिए क्‍या है बारिश का सिस्‍टम

द्रोणिका (मानसून ट्रफ लाइन) अमृतसर (पंजाब) से निकलकर अंबाला, बरेली, लखनऊ, गया, हजारीबाग, बंकुरा(बंगाल) से होकर उत्‍तरी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र उत्‍तर पश्चिम उत्‍तर प्रदेश के ऊपर हवा में 10000 फीट पर बना हुआ है। एक और द्रोणिका पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से निकलकर दक्षिण मध्‍य प्रदेश तक जा रही है। इसके चलते गुरुवार को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के 25 से 50 फीसद स्‍थानों पर गरज के साथ हल्‍की वर्षा हो सकती है। गोरखपुर रीजन में पुरवा हवा चलेगी। 70 से 90 फीसद नमी रहेगी।  

तापमान का अंतर

दिन                       तापमान (डिग्री में)

मंगलवार                           32.9

बुधवार                          32.2

गुरुवार                    32.8

किसानों को मिली राहत

पिछले कई दिनों की लगातार बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। सप्ताह भर से बारिश होने से फसल सूखने लगी थी। बारिश से उनके चेहरे खिल उठे हैं। वह सिंचाई के खर्च से बच गए हैं। 

जानिए क्या है द्रोणिका 

बादलों के बीच जब ठंडी और गर्म हवा आपस में मिलती है तो कम दबाव का क्षेत्र बनता है। उस सिस्टम से निकलने वाली पट्टी को द्रोणिका कहते हैं। इससे अचानक ही मौसम से बदलाव हो जाता है और तेज हवा के साथ बारिश होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.