Move to Jagran APP

शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पहले पत्नी का किया मर्डर, फिर... Gorakhpur News

एक दुर्घटना में शारीरिक रूप से कमजोर हो चुके पति के सामने पत्नी किसी और से करती थी बात..

By Edited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 07:16 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 02:45 PM (IST)
शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पहले पत्नी का किया मर्डर, फिर... Gorakhpur News
शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पहले पत्नी का किया मर्डर, फिर... Gorakhpur News

गोरखपुर/सिद्धार्थनगर ,जेएनएन। सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के काकरपोखर निवासी अनवारुल के दांपत्य जीवन में आयी कड़वाहट ही पत्‍नी मैनाज की हत्या की वजह बनी। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो शुरुआती दिनों में दोनों के संबंध काफी अच्छे थे, लेकिन मुंबई में दुर्घटना का शिकार अनवारुल के शारीरिक रूप से कमजोर होने के बाद उनके रिश्तों में खटास आने लगी थी। 

loksabha election banner

मैनाज किसी से फोन पर बात कर लेती तो अनवारूल को यह नागवार लगता था। इतना ही नहीं पत्नी उसकी कमजोरी को लेकर खुलेआम ताना देने लगी थी। यह बातें उसे अंदर तक झकझोर देतीं। इस विवाद का अंत ऐसा होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। एक झटके में पत्‍‌नी की गला दबाकर हत्या के बाद उसने अपना निजी अंग काटने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने शल्य चिकित्सा के जरिये उसके निजी अंग को जोड़ दिया है। अनवारुल हक दो भाई हैं। पिता की मृत्यु हुई तो बड़ा भाई बंटवारे के बाद मां के साथ अलग रहने लगा। 18 जून 2018 को अनवारुल हक का निकाह चाचा की लड़की मैनाज से हुआ था।

निकाह के करीब दो माह बाद वह मुंबई चला गया। वहां दिसंबर में एक हादसे में घायल होने के बाद वह घर लौट आया था। इसके बाद ही दंपती के रिश्तों में कड़वाहट शुरू गई थी। अनवारुल हक के अनुसार शुक्रवार रात करीब तीन बजे पत्नी से दांपत्य संबंधों को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान पत्नी ने अक्षम तक कह दिया। उसने उसी समय एक परिचित को घर बुलाने के लिए फोन कर दिया। इसी को लेकर गुस्सा आ गया, और गला दबाया तो उसकी मौत हो गई। आत्मग्लानि में आकर निजी अंग काटने का प्रयास किया। पथरा बाजार पुलिस ने मैनाज के पिता अमीरूल्लाह की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं माता तहरुनिशा ने बताया कि बेटी का स्वास्थ्य दिनोंदिन गिरता जा रहा था। जब इसका कारण पूछते थे, तो वह टाल जाती थी। कभी कुछ नहीं बताया। इटवा के सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पति का इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। चिकित्सकों के दल ने आपरेशन किया है। स्थिति नाजुक बताई जा रही है। उसके ठीक होने के बाद ही घटनाक्रम की जानकारी हो सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.