Move to Jagran APP

विश्व कप रोइंग में भारतीय टीम के सहायक कोच बने संतकबीर नगर के राजेश

सर्बिया रवाना होने से पहले दूरभाष पर बोले राजेश शानदार होगा हमारा प्रदर्शन

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 11:25 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 11:25 PM (IST)
विश्व कप रोइंग में भारतीय टीम के सहायक कोच बने 
संतकबीर नगर के राजेश
विश्व कप रोइंग में भारतीय टीम के सहायक कोच बने संतकबीर नगर के राजेश

संतकबीर नगर: रोइंग (नौकायन) में देश को कई पदक दिलाने वाले अर्जुन अवार्डी राजेश यादव के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी महातम यादव के पुत्र राजेश को सर्बिया में 27 से 29 मई तक आयोजित होने वाली विश्व कप रोइंग प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का सहायक कोच बनाया गया है। भोपाल में प्रशिक्षण लेने के बाद टीम रविवार को भोपाल से हैदराबाद पहुंची। वहां से टीम देर रात सर्बिया रवाना हुई।

loksabha election banner

सर्बिया रवाना होने से पहले राजेश ने दूरभाष पर बताया कि द्रोणाचार्य अवार्डी इस्माइल बेग मुख्य कोच हैं और टीम का हौसला बढ़ा हुआ है। टीम मजबूत है और हमारा प्रदर्शन शानदार होगा। हम स्वर्ण पदक जीतेंगे।

राजेश यादव बचपन से ही प्रतिभाशाली रहे हैं। आर्मी में नौकरी मिलने के बाद उन्होंने रोइंग पर फोकस किया। वर्ष 2010 में चीन में हुए एशियाई खेलों में उन्होंने दो रजत पदक जीते थे। वर्ष 2010 में ही स्विट्जरलैंड में आयोजित व‌र्ल्ड कप व स्लोवेनिया में हुए व‌र्ल्ड रोइंग चैंपियनशिप में भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने पांच स्वर्ण, चार रजत व चार कांस्य पदक जीते हैं। वर्ष 2020 में राजेश को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2011 में कांशीराम अंतरराष्ट्रीय खेल पुरस्कार व 2015 में यश भारती सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं। प्रशिक्षक के रूप मे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 27 स्वर्ण, 33 रजत, सात कांस्य पदक तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 22 स्वर्ण, आठ रजत, चार कांस्य पदक दिलाए हैं। वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में इनसे प्रशिक्षित भोखलाल दत्तू को 13 वां स्थान हासिल हुआ था। 2021 में टोक्यो ओलंपिक में इनसे प्रशिक्षण लेने वाले अरविद सिंह, अर्जुन लाल जाट को 11वां स्थान मिला था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.