Move to Jagran APP

कई क्षेत्रों में हल्की बारिश से किसान चिंतित

रात में बूंदाबांदी से डर गए किसान दिन में हुई बारिश -सुबह से ही छाये रहे बादल धूप भी नहीं रहा असरदार

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:24 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:24 AM (IST)
कई क्षेत्रों में हल्की बारिश से किसान चिंतित
कई क्षेत्रों में हल्की बारिश से किसान चिंतित

जागरण संवाददाता, बस्ती : हर दिन मौसम के बदलते मिजाज से किसानों की चिता बढ़ती जा रही है। गुरुवार को रात में जिले के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई तो किसानों की नींद उड़ गई। किसान फसल सहेजने में जुट गए थे। शुक्रवार को दोपहर बाद बभनान और उसके आसपास हुई बारिश ने किसानों की चिता बढ़ा दी है।

loksabha election banner

दिनभर बादल और सूर्य के बीच लुका-छिपी का खेल चला। धूप भी निकला लेकिन वह भी बादलों के चलते असरदार नहीं रहा। आसमान में छाये बादलों को देख किसान घर से खेतों की ओर भागते नजर आए। फसल को सहेजने में किसानों ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। किसान राम निहोर, ईश्वरचंद्र ने बताया कि रात में एक बार लगा कि बारिश होगी लेकिन बदरा उमड़ घुमड़ कर चले गये। एक दिन पहले विक्रमजोत और कप्तानगंज क्षेत्र में बारिश होने से फसलों को नुकसान हुआ है। उड़द की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार फसल कटाई किसान तेज करके अनाज को घर में सुरक्षित कर लें।

ठंड हुआ मौसम, निकाल लिए कंबल :

दिन में धूप के साथ गर्मी का अहसास है। शाम व रात में मौसम ठंडा होने लगा है। घरों में एसी पहले से ही बंद हो गये हैं। अब पंखा भी रात में चलाने की जरूरत नहीं है। शुक्रवार को दिन में भी मौसम ठंडा रहा।

सतर्कता जरूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार :

वरिष्ठ चिकित्सक डा. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि यह समय मौसम बदलाव का है, ऐसे में सतर्कता जरूरी है नहीं तो लोग बीमार पड़ सकते हैं। बच्चों पर अधिक ध्यान दें। रात में बाहर कम निकलें।

----

बभनान में हुई जोरदार बारिश बभनान, बस्ती : शुक्रवार दोपहर बाद बभनान क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। किसान अपनी फसल सहेजने में जुट गए हैं।

सुबह से ही उमड़-घुमड़ रहे बादल आखिरकार दोपहर बाद जमकर बरसे। जिन किसानों के फसल की कटाई हो गई थी और उसे सुखाया जा रहा था। उसको नुकसान पहुंचा है। तमाम जगहों पर खेतों में पानी भर गया। मड़ाई के बाद जो किसान छत व अन्य जगहों पर धान सुखा रहे थे वह भी परेशान हुए। कुछ किसानों के धान भीग गए। किसान शिवकुमार, संजय, बलराम, रामजीवन, रामरेख ने बताया कि बारिश तो आफत बन गई। आलू, लहसुन की बोआई हो चुकी थी, उन खेतों में भी पानी भर गया है। बीज सड़ने का डर है।

---

खरीफ फसल का अंतिम चरण है। धान प्रमुख फसल है। जिले में कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।

अभिषेक प्रजापति, प्रभारी जिला कृषि अधिकारी, बस्ती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.