निजीकरण व निगमीकरण के विरोध में जुलूस Gorakhpur News
एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) ने यांत्रिक कारखाना से असुरन चौराहा तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। फिर लोकनायक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा के समक्ष दीपदान किया।
गोरखपुर, जेएनएन। निजीकरण और निगमीकरण को लेकर रेलकर्मियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय रेलवे स्तर पर लगातार धरना-प्रदर्शन आयोजित हो रहे हैं। पहले धरना दिया उसके बाद जुलूस निकाला।
प्रतिमा के समक्ष दीपदान
एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) ने यांत्रिक कारखाना से असुरन चौराहा तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। इंडियन रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) के अध्यक्ष रहे लोकनायक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा के समक्ष दीपदान किया।
रेल का अस्तित्व समाप्त कर रही सरकार
यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि सरकार रेल और कर्मचारियों के अस्तित्व को समाप्त कर रही है। यूनियन आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए आम जनता के बीच जाएगी और उनसे भी समर्थन मांगेगी।
आर-पार की लड़ाई के लिए रहें तैयार
संयुक्त महामंत्री नवीन कुमार मिश्र और प्रदीप धर दूबे ने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अब आरपार की लड़ाई होगी। मंडल मंत्री दिलीप कुमार धर दूबे ने कहा कि पहले नई पेंशन योजना और अब निजीकरण की साजिश रची जा रही है। सभा को ओंकार सिंह, विनय श्रीवास्तव, रवींद्र श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र यादव, संजय पांडेय, मनोज मिश्रा और प्रवीण चौधरी आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया।