Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: पुरुवा हवाओं ने बदला मौसम का म‍िजाज, अगले दो दिनों तक बारिश के आसार

Gorakhpur Weather News पुरुवा हवाओं ने गोरखपुर में मौसम का म‍िजाज बदल द‍िया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक औसत तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दो दिन बाद पुरुवा हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। इससे वातावरण में नमी बढ़ेगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 11:31 AM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 08:51 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: पुरुवा हवाओं ने बदला मौसम का म‍िजाज, अगले दो दिनों तक बारिश के आसार
पुरुवा हवाओं ने मौसम का म‍िजाज बदल द‍िया है। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। आसमान में बादल जमे हुए हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी अगले दो दिनों तक यही स्थिति रह सकती है। हल्की बारिश हो सकती है। इस समय दिन का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

loksabha election banner

अध‍िकतम 32 व न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है पारा

पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति अभी मंगलवार तक बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि सोमवार सुबह उत्तर पूर्व से हवा बहेगी। दोपहर बाद दक्षिण पश्चिम की तरफ से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आर्द्रता अधिकतम 70 से 85 फीसद रह सकती है। पछुआ हवाएं चलने से लोगों को उमस से राहत मिल सकती है।

पुरुवा हवाएं भी चलेंगी

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मध्यप्रदेश के पास एक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते गोरखपुर व आस-पास के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। यह स्थिति सोमवार को भी बनी रहेगी। इसके चलते जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। रविवार को जिले में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इससे लोग उसम से राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि अभी अगले कई दिनों तक जिले में यही स्थिति रहने वाली है।

जानिए क्या रहेगा अगले पांच दिनों का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक औसत तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दो दिन बाद पुरुवा हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। इससे वातावरण में नमी बढ़ेगी। वातावरण में नमी बढ़ने व उसकी धूप के साथ जुगलबंदी होने पर उमस भी बढ़ेगी। इससे लोगों के लिए समस्या हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.