Move to Jagran APP

फिल्म अभिनेता पहुंच गए अधिवक्ताओं के बीच, जानें-उसके बाद क्या हुआ

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन कचहरी में वकीलों के बीच पहुंच गए। उन्हें वकीलों ने हाथो-हाथ लिया।

By Edited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 09:02 AM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 01:45 PM (IST)
फिल्म अभिनेता पहुंच गए अधिवक्ताओं के बीच, जानें-उसके बाद क्या हुआ
फिल्म अभिनेता पहुंच गए अधिवक्ताओं के बीच, जानें-उसके बाद क्या हुआ
गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेता ने कहा कि लोकतंत्र का वजूद अधिवक्ताओं की बदौलत है। अधिवक्ता समाज के सम्मान तथा गरिमा की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। भाजपा आज देश की आवश्यकता बन चुकी है, भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए अधिवक्ता समुदाय भाजपा की पैरवी करने के लिए आगे आएं। रवि किशन दीवानी, कमिश्नरी तथा कलेक्ट्रेट कचहरी में अधिवक्ताओं से जन संपर्क कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की बेहतर जानकारी समाज को अधिवक्ता ही दे सकते हैं। अधिवक्ताओं के पास तर्क शक्ति है। शब्द हैं। वह सरकार और व्यक्ति के बारे में अच्छी पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में पहली ऐसी सरकार है जिसने गरीबों के बारे में चिंता की। उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया। गरीबों को छत देने का काम केंद्र सरकार कर रही है। प्रदेश सरकार भी बड़े पैमाने पर यह काम कर रही है। घर-घर शौचालय की जरूरत सरकार ने समझी और उसे पूरा भी किया। जहां कहीं कोई छूट रहा है, उसे भी वह पूरा कर रही है। स्वास्थ्य के बारे में भी केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी तरह याद है जब अच्छे-अच्छे लोगों को सिलेंडर में गैस लेने के लिए लाइन लगानी पड़ती थी। तब प्रतिदिन लाठी चार्ज होता रहता था। आज केंद्र सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि किसी को लाइन में लगने की जरूरत ही नहीं है। यहां तक कि अब गरीबों को भी निश्शुल्क गैस की सुविधा दी जा रही है। गरीबों के बारे में वही सोच सकता है, जो नजदीक से गरीबी को देखा है। जिसने गरीबी ही नहीं देखी वह क्या जाने।
उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया।
संपर्क के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष वीरेंद्र शाही, मंत्री अजय शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रकाश मिश्र, सुरेश शुक्ल, अशोक शुक्ल, बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, सत्येंद्र त्रिपाठी, विष्णुकांत शुक्ल, प्रमेश राम त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव, ध्रुव नारायण, ज्योति श्रीवास्तव, अजय त्रिपाठी, अनिल मिश्र, केएन त्रिपाठी, अभिनव त्रिपाठी, शिखर ज्योति पाण्डेय, रमेंद्र नाथ त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.