केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा- सुशासन व देश के विकास के लिए भाजपा जरूरी
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। उनहोंने विपक्ष पर करारा हमला किया।
By Edited By: Published: Sun, 05 May 2019 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 03:36 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि सुशासन के साथ देश में विकास व वैश्विक पटल पर भारत को नित अग्रसर होने के लिए भाजपा को चुना जाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है । पांच वर्षों के शासनकाल में भ्रष्टाचार मुक्त शासन का एहसास दिलाने वाली भाजपा सरकार ने गरीबों व किसानों के लिए जो कार्य किया है। वह इस चुनाव में पर्दे पर एकजुट हुए विरोधियों के लिए खतरनाक परिणाम साबित करने वाले हैं।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तीन जनसभाओं को संबोधित किया। इसमें सिसवा विधानसभा क्षेत्र के लोहेपार, बलहीखोर व करमही में हुई जनसभाओं में उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का समय नहीं आने वाला है। वह गुजरे जमाने की बात हो गई है। इसी तरह गठबंधन की भी हालत काफी खराब है। जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस जहां वोट काटने के लिए अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारी है वहीं सपा और बसपा भ्रष्टाचार छिपाने के लिए मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में गरीबी हटाओ का नारा तो लगाया गया, किंतु गरीबी जस की तस बनी रही, जबकि भाजपा सरकार ने गरीबों के स्तर को उठा उन्हें संवारने का कार्य किया है।
इस बार पुन: पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल, भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव व नपा अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान संजय पांडेय, रमाशंकर शुक्ल, प्रदीप द्विवेदी, दीनानाथ ¨सह, महंथ संकर्षण रामानुज दास, जगदीश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें