पुलिसकर्मियों की हत्या के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, ज्ञापन Gorakhpur News
सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। वहां से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व पूर्व महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।
गोरखपुर, जेएनएन। कानपुर में दबिश के दौरान अपराधियों द्वारा किए गए हमले में हुई आठ पुलिसकर्मियों की हत्या व प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। बाद में कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया और डीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। वहां से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व पूर्व महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। ज्ञापन में सपाइयों ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। ऐसे सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।
प्रदेश में जंगलराज कायम
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पूरे प्रदेश में हत्याओं की बाढ़ सी आ गई है। कानपुर में अपराधियों द्वारा 8 पुलिस कर्मियों की हत्या से पूरे प्रदेश में जनाक्रोश है। उन्होंने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
पार्टी कार्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित
इसके पूर्व सपा कार्यालय पर शहीद पुलिसकर्मियों के निधन पर शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख मृतकों की आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान विधान परिषद सदस्य संतोष यादव सनी प्रह्लाद यादव, विजय बहादुर यादव, अमरेन्द्र निषाद, सिंहासन यादव, रामनाथ यादव, राजमन यादव, सुनील सिंह, केशव यादव, धनपत यादव, रत्नेश यादव, मनोज यादव, शकील अंसारी, राघवेंद्र तिवारी, राजू, विरेंद्र यादव, संजय यादव, अमित सिंह सैथवार, अमीरुदीन अंसारी, अखिलेश यादव, प्रमोद यादव, मैना भाई, संजय ङ्क्षसह सैथवार, हीरालाल यादव, देवेन्द्र भूषण निषाद, जयप्रकाश यादव, रामप्रीत मौर्य, विरेंद्र यादव, रामा यादव, जितेंद्र यादव, बिंदा देवी, रामप्रीत मौर्य, सूरज यादव, सुधीर यादव, सुनील यादव, अनूप यादव, ईश्वर, विकास आदि शामिल रहे।