Move to Jagran APP

रसोई गैस की कीमत बढ़ने पर सपाइयों का प्रदर्शन, सिलेंडर को माला पहनाकर दी श्रद्धांजलि Gorakhpur News

समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर सचिव आफताब अहमद के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने असुरन चौराहे पर रसोई गैस सिलेंडर को माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 11:00 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 02:07 PM (IST)
रसोई गैस की कीमत बढ़ने पर सपाइयों का प्रदर्शन, सिलेंडर को माला पहनाकर दी श्रद्धांजलि Gorakhpur News
रसोई गैस की कीमत बढ़ने पर सपाइयों का प्रदर्शन, सिलेंडर को माला पहनाकर दी श्रद्धांजलि Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन।  रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। घरेलू गैस सिलेंडर को माला पहनाकर सपाइयों ने श्रद्धांजलि दी। 

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर सचिव आफताब अहमद के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने असुरन चौराहे पर रसोई गैस सिलेंडर को माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आफताब अहमद में कहा कि दिल्ली में करारी हार का बदला सरकार जनता से ले रही है। इससे आम जनमानस में आक्रोश की स्थिति है। सरकार ने यदि बढ़ी हुई गैस की कीमत वापस नहीं लिया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।

सिलेंडर का रेट बढऩे से बिगड़ा रसोई का तड़का

महंगाई ने आम लोगों के रसोई घरों को तबाह कर दिया है। कभी सब्जी तो कभी सिलेंडर की बढ़ोत्तरी से गृहणियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। अचानक सिलेंडर के दाम में हुई 144.50 रुपये की बढ़ोत्तरी से महिलाएं काफी परेशान हैं। अब वह किचन के जायके को लेकर ङ्क्षचतित हैं। पहले सिलेंडर 810 रुपये का मिलता था लेकिन अब 955 का मिलेगा। जिससे उन्हें इसका भी इंतजाम करने में कठिनाइयां हो रही है। सरकार द्वारा कोई नियंत्रण न होने से बाजार में विक्रेता फुटकर अधिक मूल्य पर सिलेंडर बेच रहे हैं। जिससे गृहणियों में काफी नाराजगी है और वह सरकार से गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत पर रोक लगाने की मांग कर रही हैं।

क्‍या कहती हैं महिलाएं

बड़हलगंज कस्बा निवासी कमरजहां अंसारी ने कहा कि जरूरी सामानों व सब्जियों के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं। अब गैस सिलेंडर महंगा होने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। इससे सबसे अधिक परेशानी गृहणियों को होगी। अब जरूरी चीजों की कटौती कर सिलेंडर की व्यवस्था तो करनी ही होगी। सीमा जायसवाल ने कहा कि प्याज, लहसून के दाम तो पहले से ही रूला रहे हैं। अब गैस सिलेंडर भी खरीदना मुश्किल हो जाएगा। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों पर गैस कंपनियों ने भारी चोट की है। सरकार सब कुछ जान कर भी मौन है। आम आदमी परेशान हैं। इसके दाम में कमी का प्रयास होना चाहिए। 

ग्रामीण महिलाएं ज्‍यादा परेशान 

चौतीसा गांव निवासी विजयलक्ष्मी सिंह सिलेंडर के दाम में वृद्धि चिंता का विषय है। गरीब व मध्यम वर्ग के लोग अब इतना महंगा सिलेंडर कैसे खरीद सकेंगे यह सोचनीय विषय है। सिलेंडर का दाम तो वैसे भी हर महीने बढ़ रहा था और लोग परेशान हो रहे थे। एकाएक इतना अधिक दाम बढ़ाना ठीक नहीं है। मिश्रौली गांव निवासी सुमन दुबे कहती हैं कि सिलेंडर के दाम में अचानक वृद्धि से परेशानी बढऩी तय है। अब गरीबों के घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो जाएगा। पहले से सब्जी व जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे थे। सरकार को आम जनता से जुड़े मुद्दे पर ठोस पहल करनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.