Move to Jagran APP

नगर निगम में अब बिना पास के वाहन ले जाने पर मनाही Gorakhpur News

वाहनों के इधर-उधर खड़ा कर देने के कारण नगर निगम में अफसरों को भी आने में दिक्कत होती है। कई बार तो अफसरों को वाहन छोड़कर पैदल ही कार्यालय जाना पड़ा है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 05:26 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 05:26 PM (IST)
नगर निगम में अब बिना पास के वाहन ले जाने पर मनाही Gorakhpur News
नगर निगम में अब बिना पास के वाहन ले जाने पर मनाही Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। नगर निगम में पास पर ही वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। पार्षदों, अफसरों और कर्मचारियों को वाहन पास दिए जाएंगे। सबके लिए अलग-अलग स्टैंड होगा। अपने काम से आए नागरिकों के वाहनों के लिए अलग स्टैंड निर्धारित किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन स्टैंड में वाहन खड़ा करने का कोई शुल्क नहीं लेगा लेकिन मुख्य गेट पर वाहनों की जांच की जाएगी।

loksabha election banner

वाहन पास की व्‍यवस्‍था जल्‍द होगी

वाहनों के इधर-उधर खड़ा कर देने के कारण नगर निगम में अफसरों को भी आने में दिक्कत होती है। कई बार तो अफसरों को वाहन छोड़कर पैदल ही कार्यालय जाना पड़ा है। पिछले साल कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने वालों को नगर निगम भेज दिया गया। इस कारण भीड़ ज्यादा होने लगी। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम में वाहन पास की व्यवस्था जल्द शुरू कर दी जाएगी।

पार्षदों को मिलेंगे दो पास

नगर निगम के पार्षदों को दो-दो पास दिए जाएंगे। अधिकारियों व कर्मचारियों को एक-एक पास मिलेगा। उपसभापति अजय राय का कहना है कि पार्षद जनता की सेवा करते हैं। कभी-कभी वह चार पहिया तो कभी दो पहिया वाहन से आते हैं। इसलिए पार्षदों को दो पास दिए जाएंगे।

सार्वजनिक स्थल पर गाड़ी खड़ी करने के आरोप में हुई कार्रवाई

नगर निगम में पार्षदों की स्थिति इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। कुछ दिनों पहले प्रवर्तन बल से विवाद का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब नगर निगम की कार्यकारिणी के सदस्य व भाजपा पार्षद आलोक ङ्क्षसह विशेन की गाड़ी का चालान कट गया। चालान भी नगर निगम परिसर में हुआ और आरोप लगा है सार्वजनिक स्थल पर गाड़ी खड़ी करने का। पार्षद अब महापौर और अफसरों से सवाल पूछ रहे हैं कि नगर निगम परिसर में पार्षद अपनी गाड़ी नहीं खड़ी करेंगे तो कहां करेंगे।

आलोक सिंह विशेन ने बताया कि सोमवार को वह नगर निगम आए थे। गाड़ी परिसर में खड़ी कर अफसरों के पास चले गए। काम पूरा होने के बाद वह घर चले गए। मंगलवार को सुबह मोबाइल पर 3500 रुपये जुर्माना का मैसेज आए तो वह सकते में आ गए। पता चला कि सार्वजनिक स्थल पर वाहन खड़ा होने पर चालान हुआ है। उन्होंने इसकी जानकारी महापौर सीताराम जायसवाल और नगर आयुक्त अंजनी कुमार ङ्क्षसह को दी। उधर, सपा पार्षद दल के नेता अशोक यादव ने कहा कि नगर निगम परिसर में पार्षदों की गाड़ी का चालान होना गंभीर बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.