Move to Jagran APP

बोलीं प्रियंका गांधी, जन समस्या को सबसे पहले उठाएं कार्यकर्ता Gorakhpur News

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि कार्यकर्ता जनसमस्याओं तक पहुंच बनाएं और सबसे पहले कांग्रेस जनसमस्या को उठाए। प्रदेश में कांग्रेस का संगठन तेजी से खड़ा हो रहा है। जैसे-जैसे संगठन मजबूत होगा वैसे-वैसे ही जनता पार्टी से जुड़ती जाएगी।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 05:20 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 05:20 PM (IST)
बोलीं प्रियंका गांधी, जन समस्या को सबसे पहले उठाएं कार्यकर्ता Gorakhpur News
प्रियंका गांधी ने ब्लाक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन : कार्यकर्ता जनसमस्याओं तक पहुंच बनाएं और सबसे पहले कांग्रेस जनसमस्या को उठाए। प्रदेश में कांग्रेस का संगठन तेजी से खड़ा हो रहा है। जैसे-जैसे संगठन मजबूत होगा, वैसे-वैसे ही जनता पार्टी से जुड़ती जाएगी और अपनी समस्याओं से हमें अवगत कराएगी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम सभी जनसमस्याओं के समाधान में सबसे आगे रहे। ये बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कही। वे गोला के वीएसएवी पीजी कालेज में चल रहे पार्टी के ब्लाक अध्यक्षों के रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को आनलाइन संबोधित कर रही थीं।

loksabha election banner

सबको चलना होगा अनुशासित होकर

प्रियंका ने कहा कि सबको अनुशासित होकर साथ चलना होगा। आपसी मनमुटाव व पसंदगी व नापसंदगी को छोड़ संगठन के लिए कार्य करना होगा। पार्टी के वरिष्ठजनों का सम्मान व साथ लेकर चलना होगा। वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है, जिसके कारण गरीब व पिछड़ा सर्वाधिक है। उसको पूछने वाला कोई नहीं है। हमें उनकी आवाज बनना होगा। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या से किसान काफी परेशान हैं। महिलाओं व दलितों की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने शिविर में शामिल कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि अगर ब्लाक अध्यक्ष मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा, इसलिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मैं आपके साथ सदैव खड़ी हूं। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्वी जोन प्रभारी विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. विजयानंद तिवारी, जिला महासचिव साहिल विक्रम तिवारी, सुनील तिवारी, विक्रांत साहनी, रामहरि राय मधुकर, सत्यव्रत तिवारी, महेंद्रनाथ मिश्र, रोहित मिश्र आदि उपस्थित थे।

प्रभातफेरी निकालकर दिया भाईचारे का संदेश

वीएसएवी पीजी कालेज में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लाक अध्यक्षों के प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यक्रम का आरंभ प्रभातफेरी के साथ हुआ। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने भाईचारे का संदेश दिया। प्रभात फेरी सुबह कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई। जो ब्लाक मुख्यालय होते हुए कस्बे के चंद चौराहा, ब्रह्मस्थान, सिनेमा रोड, मेन चौक, सराय होते हुए बेवरी चौराहे पहुंची। वहां से तहसील चौराहा होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ता तिरंगा लहराते और नारे लगाते हुए चल रहे थे और वे लोग आपसी मनमुटाव दूर कर भाईचारे के साथ रहने का संदेश दे रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.