Move to Jagran APP

अगले सप्ताह गोरखपुर आ सकती हैं प्रियंका गांधी, यह कर सकती हैं घोषणा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का दौरा अगले सप्ताह गोरखपुर हो सकता है। कांग्रेसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 12:47 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 09:42 AM (IST)
अगले सप्ताह गोरखपुर आ सकती हैं प्रियंका गांधी, यह कर सकती हैं घोषणा
अगले सप्ताह गोरखपुर आ सकती हैं प्रियंका गांधी, यह कर सकती हैं घोषणा

गोरखपुर, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का दौरा अगले सप्ताह गोरखपुर हो सकता है। कांग्रेसियों ने दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। लखनऊ में कार्यकर्ताओं के साथ 12 फरवरी से शुरू हुई तीन दिवसीय मीटिंग में प्रियंका ने हर क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के बारे में भी सवाल पूछा था। गोरखपुर मंडल में उन्होंने खासा दिलचस्पी जताई और किसानों की स्थानीय समस्याओं पर भी खुलकर चर्चा की।

loksabha election banner

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य राणा राहुल सिंह ने प्रियंका के समक्ष मानबेला का मुद्दा भी उठाया। राणा राहुल सिंह के अनुसार प्रियंका गांधी ने मानबेला के किसानों की समस्याओं के लिए लड़ाई लडऩे का आश्वासन दिया। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी मानबेला के किसानों की लड़ाई लड़ने की घोषणा कर सकती हैं।

प्रियंका गांधी का दौरा जिस संसदीय क्षेत्र में होगा वहां आसपास के लगभग 13 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी रैली में शामिल होंगे। रैली के लिए स्थान चयन पर भी विचार विमर्श चल रहा है।

किसानों व नौजवानों पर होगा विशेष फोकस : द्विजेंद्र राम त्रिपाठी

प्रदेश महासचिव द्विजेंद्र राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रियंका गांधी का दौरा अगले सप्ताह संभावित है। वह  पूर्वांचल में किसानों व नौजवानों पर पार्टी मुख्य रूप से फोकस कर रही है। इसके अलावा सपा-बसपा गठबंधन से निराश लोगों को भी पार्टी एकजुट करने का काम कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.