LokSabha Elections 2019 : गोरखपुर होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गोरखपुर होकर अयोध्या रवाना हुए। वे अयोध्या के मयाबाजार मैदान में जन सभा को संबोधित करेंगे।
By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 01 May 2019 11:10 AM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 09:25 AM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गोरखपुर होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। वह अयोध्या के मयाबाजार मैदान में जन सभा को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट पर पीएम ने पार्टी पदाधिकारियों से उनका हाल पूछा और पार्टी के प्रचार प्रसार की जानकारी ली।
सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर सीताराम जायसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष जर्नादन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के अलावा कामेश्वर सिंह, रमेश गुप्ता, देवेंद्र पाल, अजय सिंह संचू, नीरज सिंह, रणविजय शाही और धर्मवीर सिंह ने स्वागत किया।
इससे पहले सीओ कैंट के साथ ही खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें