Move to Jagran APP

रेल म्यूजियम खोलने की तैयारी, थर्मल स्कैनिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश Gorakhpur News

कोरोना के कारण बंद रेल म्यूजियम को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। कर्मचारी जोरशोर से साफ-सफाई में जुट गए हैं। पेड़- पौधों की छंटाई शुरू हो चुकी है। संग्रहालय ट्वाय ट्रेन खानपान कोच और स्टालों को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 09:55 AM (IST)
गोरखपुर का रेल म्‍यूजियम खोलने की तैयारी हो रही है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। रेल म्यूजियम में थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। गेट पर हेंड सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। मास्क अनिवार्य होगा। गेट पर सभी लोगों की जांच होगी। बिना मास्क के लोगों को वापस कर दिया जाएगा। थर्मल स्कैनिंग की जांच में सामान्य से अधिक तापमान होने पर भी प्रवेश नहीं मिलेगा। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम और पुस्तकालय के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रेल म्यूजियम को भी दीपावली तक खोलने की तैयारी में जुट गया है। 

loksabha election banner

गेट पर ही रखे जाएंगे हेंड सैनिटाइजर, मास्क अनिवार्य, सैनिटाइज की जा रही ट्वाय ट्रेन

रेल म्यूजियम के अंदर कर्मचारी जोरशोर से साफ-सफाई में जुट गए हैं। पेड़- पौधों की छंटाई शुरू हो चुकी है। घास भी काटे जा रहे हैं। संग्रहालय, ट्वाय ट्रेन, खानपान कोच और स्टालों को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है। इनके हैंडल, सिटकनी, खिड़कियों और सीटों के हाथ रखने वाले जगहों पर कापर की कोटिंग की जा रही है। ताकि, संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके। कापर पर संक्रमणा का असर कुछ समय बाद ही समाप्त हो जा जाता है। पानी की टोटियों और वाश बेसिन की टोटियों को बदला जा रहा है। ताकि कोहनी से भी टोटी को खोला जा सके। खानपान वाले स्टालों पर मानकों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। पूरी तरह साफ और गरमागरम नाश्ता ही परोसा जाएगा। प्रत्येक घंटे पर पूरे परिसर को मशीन से सैनिटाइज किया जाएगा।

इंजीनियरों ने म्यूजियम का निरीक्षण किया

जानकारों के अनुसार यांत्रिक विभाग के इंजीनियरों ने म्यूजियम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है। हालांकि, म्यूजियम को खोलने को लेकर अधिकारियों में अभी उहापोह की स्थिति बनी हुई है। कुछ दीपावली तक खोलने को तैयार हैं तो कुछ रेलवे बोर्ड के गाइड लाइन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। खैर, शहर के लोग भी म्यूजियम खुलने का इंतजार कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.