Move to Jagran APP

गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की एक और फ्लाइट की तैयारी

स्पाइस जेट विमान कंपनी गोरखपुर से मुंबई के लिए एक और फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए विमान कंपनी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 11:47 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 10:17 AM (IST)
गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की एक और फ्लाइट की तैयारी
गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की एक और फ्लाइट की तैयारी

गोरखपुर, जेएनएन। स्पाइस जेट विमान कंपनी गोरखपुर से मुंबई के लिए एक और फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए विमान कंपनी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले से सप्ताह उड़ान शुरू करने की मंजूरी मिल जाएगी।

loksabha election banner

मुम्बई की दूसरी फ्लाइट सुबह 10 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। आधे घंटे बाद यात्रियों को लेकर उड़ेगी और दोपहर 12.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि स्पाइस जेट को उड़ान की मंजूरी मिलने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अनुमति मिलने के बाद बुकिंग शुरू हो जाएगी। 30 मार्च से स्पाइस जेट का विमान रोजाना मुंबई के लिए उड़ान भरता है। जो गोरखपुर से दोपहर बाद 3.10 बजे उड़कर शाम 5.25 बजे मुंबई पहुंचता है।

केवल तीन माह उड़ान भरेगा समर स्पेशल विमान

स्पाइस जेट के अधिकारियों ने मुंबई के लिए उड़ान भरने की अनुमति केवल तीन माह के लिए मांगी है। इसके बाद उड़ान बंद हो जाएगी। गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कंपनी ने यह निर्णय लिया है।

आज की फ्लाइट (28 अप्रैल 2019)

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 11:10 बजे

प्रस्थान - सुबह 11:40 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 12:55 बजे

प्रस्थान -  दोपहर 01:25 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03:20 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 03:45 बजे

मुंबई के लिए

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 2:30 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 3:15 बजे

बंगलुरु के लिए

इंडिगो

आगमन - दोपहर 01:45 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 02:15 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.