सीएम सिटी को चमकाने में पूर्वोत्तर रेलवे भी जुटा, कर रहा है यह कार्य Gorakhpur news
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय का कायाकल्प हो रहा है। इसके लिए वह सभी काम किए जा रहे हैं जिससे आकर्षण में चार चांद लग जाए।
By Edited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 09:52 AM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। रेलवे स्टेशन और आसपास ही नहीं पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय का भी कायाकल्प हो रहा है। दफ्तर कार्पोरेट कल्चर पर बनाए जा रहे हैं। सड़के चौड़ी की जा रही हैं। महाप्रबंधक सड़क के प्रवेश द्वार पर बन रहा नया द्वार रेलवे को भव्यता प्रदान करेगा। महाप्रबंधक कार्यालय के सामने वाली सड़क के मुख्य द्वार पर दक्षिण की तरफ गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बड़ा सा गेट बन रहा है।
गेट के जरिये मुख्यालय में प्रवेश करते ही लोगों को पूर्वोत्तर रेलवे की भव्यता का अहसास होगा। सितंबर में यह बड़ा सा गेट बनकर तैयार हो जाएगा। खूबसूरती के हो रहे सभी उपाय गेट के अंदर सड़क भी चमकने लगी है। दोनों तरफ जगह-जगह लॉन और पाथ-वे बनाए जा रहे हैं। लॉन में घास और छोटे-छोटे पौधे लगाए जा रहे हैं। बारिश में हरियाली दिखने लगी है। फूलों की खुशबू वाहनों से आवागमन करने वाले अधिकारी, कर्मचारी ही नहीं दूर-दराज से मुख्यालय पहुंचने वाले रेलकर्मियों और आम रेल उपभोक्ताओं के मन को सुकून पहुंचाएगी।
जगह-जगह वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। पार्क किए जाने वाले वाहन भी सुरक्षित होंगी। इसके लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। सड़क के किनारे पड़ने वाले दफ्तरों का भी कायाकल्प किया जा रहा है। दफ्तरों के गेट भी चौड़े बनाए जा रहे हैं। खंभों पर टाइल्स लग रहे हैं। दीवारों पर बनने वाली कलाकृतियां लोगों को लुभाएंगी। पेड़-पौधों पर भी चित्र उकेरे जा रहे हैं। सड़क के उत्तरी द्वार पर भी भव्य गेट बनाने की तैयारी चल रही है। कौवाबाग अंडरपास का गेट पर भी वहीं खुलेगा। ऐसे में अंडरपास बन जाने के बाद उत्तरी गेट का निर्माण शुरू होगा। कुल मिलाकर मुख्यालय परिसर के माहौल को भी खुशनुमा बनाया जा रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें