Move to Jagran APP

प्रीति दुबे को मिली अंडर-23 भारतीय हॉकी टीम की कमान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : भारतीय हॉकी टीम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली गोरखपुर क

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 01:51 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 01:51 AM (IST)
प्रीति दुबे को मिली अंडर-23 भारतीय हॉकी टीम की कमान
प्रीति दुबे को मिली अंडर-23 भारतीय हॉकी टीम की कमान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : भारतीय हॉकी टीम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली गोरखपुर की बेटी प्रीति दुबे को अंडर-23 भारतीय हॉकी टीम की कमान दी गई है। प्रीति को मिली इस जिम्मेदारी की खबर मिलते ही परिवार वालों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रीति के नेतृत्व में अंडर-23 महिला हॉकी टीम 14 से 21 जुलाई तक बेल्जियम में आयोजित होने वाली अंडर-23 सिक्स नेशन हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी।

loksabha election banner

मूल रूप से जनपद के खजनी क्षेत्र के भेउसा गांव निवासी प्रीति की प्रारंभिक शिक्षा एनई रेलवे ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज से हुई है। प्रीति का चयन इसके बाद वीर बहादुर सिंह स्पो‌र्ट्स कॉलेज में हो गया। यहां पढ़ाई पूरी करने के बाद वह ग्वालियर स्थित महिला एकेडमी चली गईं। 2014 में वह जूनियर महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनीं तो इसी साल सीनियर टीम में भी शामिल हुई। प्रीति के पिता एके दूबे पूर्वोत्तर रेलवे में कर्मचारी हैं और माता मिथिलेश दुबे गृहणी हैं। भाई फणीश दुबे, उनकी पत्‍‌नी खुशबू दुबे ने प्रीति की उपलब्धि पर बधाई दी है।

एमए समाजशास्त्र की मौखिक परीक्षा चार व पांच को

गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमए समाजशास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा चार जुलाई को होगी, जबकि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा पांच जुलाई को होगी। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने दी। (वि.)

-- विश्वविद्यालय में एलएलबी की कक्षाएं गुरुवार से

गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एलएलबी तृतीय, पंचम और छठवें सेमेस्टर की कक्षाएं पांच जुलाई से शुरू होंगी। विस्तृत समय-सारिणी विभाग के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। (वि.)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.