Move to Jagran APP

सामूहिक दुष्‍कर्म : दरिंदों का पता नहीं, पति पर ही संदेह कर रही पुलिस

आश्रम में महिला से दरिंगदी करने वालों का 48 घंटे बाद भी पता नहीं लग पाया। फिलहाल पुलिस को इस मामले में महिला के पति की भूमिका पर भी गहरा संदेह है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 01:52 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 03:20 PM (IST)
सामूहिक दुष्‍कर्म : दरिंदों का पता नहीं, पति पर ही संदेह कर रही पुलिस
सामूहिक दुष्‍कर्म : दरिंदों का पता नहीं, पति पर ही संदेह कर रही पुलिस

गोरखपुर, जेएनएन। कैंपियरगंज इलाके के एक आश्रम में महिला से दरिंगदी करने वालों का 48 घंटे बाद भी पता नहीं लग पाया। फिलहाल पुलिस को इस मामले में महिला के पति की भूमिका पर भी गहरा संदेह है। उसे थाने बुलाकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इस बीच विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ की एक टीम ने बुधवार को आश्रम पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इस टीम की जांच में तीन लोगों के चहारदीवारी फांदकर आश्रम के अंदर प्रवेश करने और बाहर जाने का प्रमाण मिला है।

loksabha election banner

बुधवार को सुबह से पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद पांडेय और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज रोहन पी बोत्रे, कैंपियरगंज में कैंप किए हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को घटनास्थल पर की गई जांच पड़ताल में आश्रम के गेट के पास बीयर की तीन खाली केन और सिगरेट का दो खाली पैकेट बरामद हुआ। छानबीन में जुटी पुलिस महिला से दुष्कर्म होने की बात से भी इन्कार कर रही है। तब जबकि बुधवार को इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। बुधवार को फोरेंसिक टीम के साथ डाग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचा था। हालांकि डाग स्क्वाड की छानबीन बेकार की कवायद ही सिद्ध हुई।

गेट के बगल से चहारदीवारी पार कर अंदर घुसे थे दरिंदे

फोरेंसिक टीम की जांच-पड़ताल में तीन युवकों के गेट के पास चहारदीवारी पार कर अंदर घुसने का प्रमाण मिला है। जहां से उन्होंने चहारदीवारी पार की थी वहां दीवार पर पैरों के निशान मिले हैं। आश्रम से निकलने के लिए उन्होंने परिसर में एक तरफ लगे बिजली के खंभे की मदद ली थी। वहां भी पैरों के निशान पाए गए हैं। दोनों स्थानों पर मिले पैरों के निशान को फोरेंसिक टीम ने आगे की जांच-पड़ताल के लिए सुरक्षित कर लिया है।

महिला ने दरिंदो से किया था काफी संघर्ष

पति के साथ अलाव के पास बैठी महिला को बदमाश वहां से थोड़ी दूरी पर खींच कर ले गए थे। जहां उन्होंने महिला के साथ दङ्क्षरदगी की थी, वहां केले के कई पेड़ लगे थे। दङ्क्षरदों से बचने के लिए महिला द्वारा किए गए संघर्ष की वजह से केले के कई पेड़ टूट गए थे। आसपास की घास भी कुचली हुई मिली है। फोरेंसिक टीम ने उस स्थान पर भी खासतौर से जांच-पड़ताल की है।

अलाव के पास महिला को घसीटकर ले गए थे बदमाश

सोमवार की रात 12 बजे के आसपास बदमाशों ने जब आश्रम में धावा बोला था, उस सयम पति के साथ महिला अलाव के पास बैठी थी। महिला के पति ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद एक बदमाश डंडे के जोर पर महिला के पति को वहीं रोके रखा। दो अन्य बदमाश, महिला को घसीटकर परिसर में ले गए थे। परिसर में घसीटे जाने के निशान अलाव से करीब 10 फिट की दूरी पर महिला की साल गिरी हुई थी। रास्ते में उसकी चूडिय़ां भी टूटकर गिरी थीं।

इलाके के ही युवकों के घटना में शामिल होने का संदेह

आश्रम में घुसकर महिला से ज्यादती करने की घटना में इलाके के ही युवकों के शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है। लोगों में यह इस बात की चर्चा है कि उन युवकों ने महिला को पहले से निशाने पर ले रखा था। 31 दिसंबर की रात आसपास कई स्थान पर चल रहे नए वर्ष के आयोजनों में बज रहे डीजे के शोर-शराबे का लाभ उठाकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दे दिया।

हुआ यह था

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवक, जीविकोपार्जन के लिए कैंपियरगंज कस्बे में दिन में ठेला चलता था और रात में इलाके के ही एक आश्रम में रहकर चौकीदारी करता था। उसके साथ पत्नी और दो बच्चे भी रहते थे। 31 दिसंबर की रात पति-पत्नी आश्रम के बरामदे के एक कोने में अलाव जलाकर उसके पास बैठे हुए थे। दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। 12 बजे के आसपास तीन युवक चहारदीवारी पारकर अंदर आ गए और चौकीदार की पत्नी को पकड़कर दुव्र्यवहार करने लगे। चौकीदार ने इसका विरोध किया तो युवकों ने डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद एक युवक डंडे के जोर पर चौकीदार को अलाव के पास रोके रखा। उसके दो अन्य साथी महिला को खींचते हुए बरामदे से थोड़ी दूर खुले मैदान में लेकर चले गए।

आरोप है कि आश्रम परिसर में ही युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने महिला के शरीर से कई चीजें आगे की छानबीन के लिए सुरक्षित किया है। चौकीदार की तहरीर पर कैंपियरगंज में थाने में अज्ञात के विरुद्ध मारपीट और हत्या का मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में आइजी रेंज जय नारायण सिंह ने कहा कि घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। पति की भूमिका भी संदिग्ध हो सकती है। उम्मीद है कि बहुत जल्दी इस मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.