Move to Jagran APP

दुष्कर्म पीडि़त किशोरी को दारोगा ने बनाया बंधक, सात दिन बाद छोड़ा

एक दारोगा बिना किसी महिला सिपाही के घर पहुंचा। उसे बाइक पर बैठाकर घटनास्थल पर ले गया। दूसरे दिन भी दारोगा घर पर आया और साथ में पुलिस चौकी लेकर गया। वहां तीनों दुष्‍कर्मी बैठे थे। दारोगा ने आरोपित के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 04:01 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 06:42 PM (IST)
दुष्कर्म पीडि़त किशोरी को दारोगा ने बनाया बंधक, सात दिन बाद छोड़ा
दुष्‍कर्म पीडि़ता के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। संतकबीर नगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीडि़त किशोरी ने दारोगा पर आरोपित के पक्ष में बयान दिलाने के लिए सात दिन तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया गया है। किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

महिला सिपाही के घर में पीडि़ता को किया था कैद

किशोरी ने गोरखपुर के सहजनवां के ओड़वलिया निवासी तस्लीम व उसके दो साथियों पर दुष्कर्म और विरोध करने पर पीटने का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया था। जांच इंडस्ट्रियल एरिया के चौकी प्रभारी को मिली। किशोरी का आरोप है कि एक दारोगा बिना किसी महिला सिपाही के घर पहुंचा। उसे बाइक पर बैठाकर घटनास्थल पर ले गया। दूसरे दिन भी दारोगा घर पर आया और साथ में पुलिस चौकी लेकर गया। वहां सामूहिक दुष्‍कर्म के तीनों आरोपित बैठे थे। दारोगा ने आरोपित के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया। विरोध करने पर एक महिला सिपाही के शहर में स्थित मकान में बंद कर दिया। सात दिन तक दारोगा आरोपित के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाता रहा। जब आरोपित के पक्ष में बयान दे दिया तभी उसे छोड़ा गया।

पुलिस ने कहा-लड़की का आरोप गलत

उधर चौकी प्रभारी उदयभान मिश्र का कहना है कि किशोरी को न्याय दिलाया जाएगा। दारोगा पर लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म के सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी हो जाएगी। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी गयादत्‍त मिश्र का कहना है कि मामला संज्ञान में है। लड़की का आरोप गलत है। जनपद में नारी निकेतन नहीं है। इसलिए एक महिला सिपाही के पास लड़की को रखा गया था। चिकित्सकीय परीक्षण और बयान में समय लगता है।

रात में आरोपितों को पकड़ा, सुबह थाने से छोड़ा

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी निवासिनी फेंकना देवी ने मुहल्ले के कुछ लोगों पर पथराव का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है कि गुरुवार रात मुहल्ले के कुछ लोगों ने उनके घर पर ईंट पत्थर चलाए। उनका आरोप है कि रात में घटना की सूचना डायल 112 पर देने के बाद पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा लेकिन सुबह होते ही उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने  कहा है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। गोरखनाथ थाने के प्रभारी निरीक्षक रामआज्ञा सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर  मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.