गोरखपुर में नाथ पंथ पर होगा अंतराष्ट्रीय वेबिनार, सीएम योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल Gorakhpur News
गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा 20-22 मार्च को गोरखपुर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मेगा सेमिनार का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इनके के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने सीएम से चर्चा की है।
गोरखपुर, जेएनएन। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (दीदउ गोविवि) के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने गुरुवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा 20-22 मार्च को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मेगा सेमिनार नाथपंथ का वैश्विक प्रदेय की तैयारियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। सेमिनार के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल हो सकते हैं।
सीएम से मिले कुलपति
मुख्यमंत्री ने कहा कि नाथपंथ पर विश्वभर में उपलब्ध साहित्य को एकत्रित कर उनका अनुवाद करने की आवश्यकता है। नेपाल, बंगाल, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में नाथ पंथ के अनुयायी हैं। इन राज्यों में नाथ पंथ का साहित्य भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में नाथपंथ के अनुयायी और विद्वान हैं। उन सभी को सेमिनार से जोडऩे की आवश्यकता है। कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करेगा कि नाथपंथ पर आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय सेमिनार विश्व भर के नाथ पंथ अनुयायियों के लिए एक प्लेटफार्म बनेगा। देश-विदेश में अनेक भाषाओं में उपलब्ध नाथपंथ के साहित्य को इकट्ठा कर उनके अनुवाद के लिये भी यह सेमिनार एक मंच बनेगा।
सेमिनार में शामिल होंगे ख्यातिलब्ध विद्वान
सेमिनार में स्पेन से भगवान नाथ, आस्ट्रिया से योगी हालमन नाथ, ब्राजील से योगिनी देवकीनाथ, अमेरिका के मिसिगन यूनिवर्सिटी से प्रो. माधव देश पांडेय, मारीशस डा. विश्वानंद पुटिया, मध्यप्रदेश के डा. हरि ङ्क्षसह, गौर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. बलवंत जानी, इंडियन काउंसिल के चेयरमैन प्रो. आरसी सिन्हा, अमेरिका से कपिलनाथ, दिल्ली यूनिवर्सिटी से प्रो. सुधीर ङ्क्षसह, महाराष्ट्र से योगी विलासनाथ, रूस से योगी मत्स्येन्द्र नाथ, बांग्लादेश से डा. कुशल बी. चक्रवर्ती, ङ्क्षहदू बुध क्रिश्चियन ओकाया परिषद के अध्यक्ष प्रो. नीम चंद्र भौमिक, जेएनयू से प्रो. कपिल कपूर, रोहतक के बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के प्रो राम सजन पांडेय, हिमांचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति प्रो. हरमहेंद्र सिंंह बेदी समेत पूरी दुनिया में नाथ पंथ पर काम करने वाले शिक्षाविद आनलाइन या आफलाइन मोड में जुड़ेंगे।