पट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर भड़के सपा कार्यकर्ता, राष्ट्रपति को पत्रक भेजकर जताया विरोध Gorakhpur News
पट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्रक भेजकर विरोध जताया।
गोरखपुर, जेएनएन। पेट्रोल, डीजल मूल्यवृद्धि पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीखा विरोध जताया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीनाा प्रसाद साहनी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम से मिलकर राष्ट्रपति को पत्रक भेजा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मूल्य लगातार कम होने के बाद भी डीजल व पेट्रोल के मूल्य में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। देश में पहली बार ऐसा हुआ कि डीजल व पेट्रोल का मूल्य एक बराबर हो गया है। डीजल का मूल्य बढ़ने से किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी।
वापस हो मूल्य वृद्धि
डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि विगत 16-17 दिनों से डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में पेट्रोलियम कम्पनियों ने भारी वृद्धि किया है। देश इतिहास के सबसे खराब आर्थिक दौर से गुजर रहा है। आम आदमी रोजी-रोटी की समस्या से परेशान है। आम आदमी की माली हालत खस्ता है, डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि का प्रभाव सीधे आमजन के जनजीवन पर पड़ता है। डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि से दैनिक उपयोग की वस्तुओं के मूल्यों में बेतहासा वृद्धि हो रहा है। खेती का मौसम चल रहा है। किसान डीजल से ही अपना कृषि कार्य करता है। आजादी के बाद से पहली बार डीजल का मूल्य पेट्रोल के बाराबर हुआ है जिसके कारण आमजन और खासकर किसानों में जनाक्रोश है। डीजल और पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि सरकार की असंवेदनशीलता की प्रकाष्ठा है। किसानों की परेशानी को बढ़ाने वाली डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।
यह रहे मौजूद
ज्ञापन देने जाने वालों में जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के अलावा जियाउल इस्लाम, अवधेश यादव, अमरेंद्र निषाद, संजय पहलवान, किसान सिंह सैंथवार, मिर्जा कदीर वेग, राघवेंद्र तिवारी राजू, मुन्नी लाल यादव, रामनाथ यादव, नौशाद अहमद, जितेंद्र सिंह, कपिल मुनि यादव, सुरेंद्र यादव, हाजी शकील अंसारी, प्रमोद यादव, विक्रम यादव, मनोज निषाद, संजय सिंह सैंथवार, दूधनाथ मौर्या, देवेंद्र भूषण निषाद, आजम लारी, अनूप यादव, वीरेंद्र प्रधान, सिराजुद्दीन रहमानी, जयप्रकाश यादव, राहुल गुप्ता, सुशीला भारती, शिव शंकर, अमित, आमिर आदि मौजूद रहे।
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत
समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अगुवाई में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद प्रथम आगमन पर सुरेंद्र कुमार मौर्या का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि सुरेन्द्र कुमार मौर्या के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी सुरेंद्र के अलावा नाथ यादव, मैना भाई, विक्रम यादव, अश्वनी पांडे, गोरख मिश्रा वीरेंद्र, चौरसिया सुरेंद्र यादव, राजेश गौड़, आनंद निषाद, अमित पासवान, अवनीश यादव, संजय यादव, फिरोज अली, महेंद्र विश्वकर्मा, ब्रह्म स्वरूप शर्मा, अर्जुन यादव, मनोज शुक्ला आदि मौजूद। इसके बाद गौडवाना समाज की पहली महारानी दुर्गावती देवी की जयंती पर नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।