Move to Jagran APP

संघ प्रमुख ने कहा-हमें निरंतर प्रकाश में रहने वाला भारत बनाने की जरूरत Gorakhpur News

संविधान ने सभी नागरिकों के अधिकार और कर्त्तव्य तय किये हैं। यह दोनो अनुशासन के दायरे में होंगे तभी देश के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का सपना पूरा हो सकेगा।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 11:06 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 11:06 AM (IST)
संघ प्रमुख ने कहा-हमें निरंतर प्रकाश में रहने वाला भारत बनाने की जरूरत Gorakhpur News
संघ प्रमुख ने कहा-हमें निरंतर प्रकाश में रहने वाला भारत बनाने की जरूरत Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र के कार्यकर्ता बैठक में हिस्सा लेने के लिए  बीते तीन दिन से शहर में प्रवास कर रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में झंडारोहण किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने तिरंगे के प्रारूप से वैभवशाली भारत की रूपरेखा प्रस्तुत की।

loksabha election banner

श्रेष्‍ठता का प्रतीक है केसरिया रंग

तिरंगे के केसरिया रंग को संघ प्रमुख ने श्रेष्ठता का प्रतीक बताया। कहा कि यह त्याग का रंग है। यह रंग हमें भारत को निरन्तर प्रकाश में बनाये रखने की प्रेरणा देता रहता है। उन्होंने इसके लिए स्वयसेवकों और बच्चों को संकल्प भी दिलाया। सफेद रंग को उन्होंने शुद्धता, पवित्रता और ज्ञान का प्रतीक बताया। कहा कि तिरंगे का सफेद रंग हमें पवित्र भाव से सबके कल्याण की प्रेरणा देता है। हरे रंग को उन्होंने समृद्धि का प्रतीक बताया। कहा समृद्धि अहंकार के लिए नहीं बल्कि विश्व कल्याण के लिए होनी चाहिए। गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संघ प्रमुख ने कहा देश के संविधान ने सभी नागरिकों के अधिकार और कर्त्तव्य तय किये हैं। लेकिन यह अधिकार और कर्तव्य अनुशासन  के दायरे में होंगे तभी देश के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का सपना पूरा हो सकेगा और उनके सपनों के भारत का निर्माण हो सकेगा।

यहां फहराया गया झंडा

गोरखपुर में जिलाधिकारी, कमिश्‍मरी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय, एडीजी कार्यालय, पूर्वोत्‍तर रेलवे, विश्‍वविद्यालय समेत सभी स्‍थानों पर तिरंगा फहराने के बाद लोगों ने गणतंत्र दिवस का मतलब समझाया। बताया गया कि यह अवसर कैसे प्राप्‍त हुआ। देश की एकता और अखंडता के लिए एकता जरूरी है। पहले देश है उसके बाद कुछ है। हमें सभी को बराबर निगाह से देखना चाहिए। वक्‍ताओं ने कहा कि हमें इस अवसर पर यह शपथ लेना चाहिए कि हमारी एकता है और कायम रहेगी। कोई बाहरी हस्‍तक्षेप हम बर्दाश्‍त नहीं कर सकते हैं। अनेकता में एकता की हमारी संस्‍कृति की दुनिया कायल है। भारत की पहचान और ताकत को पूरी दुनिया जानती है। भारत के लोग अपने देश के लिए सब कुछ न्‍यौछावर करना जानते हैं।

यहां आयोजित हुआ सांस्‍कृति कार्यक्रम

सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति के कलाकारों व रेलवे स्कूलों के छात्रों की प्रस्तुति देख लोग झूमते रहे। समूह देशगीत हम हिंद के वासी हैं... गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रेलवे सीनियर सेकेंड्री की छात्राओं ने धन्य धरती है मेरी... के जरिये खूब तालियां बटोरीं। बालक इंटर कालेज के छात्रों ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अल्का अग्रवाल सहित समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद थे।

इसी तरह सभी स्‍कूल और कालेजों में झंडारोहण किया गया। सांस्‍कृति कार्यक्रम भी किए गए। उसके बाद मिठाई का वितरण किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.