गोरखपुर विश्वविद्यालय में आफलाइन कक्षाओं पर रोक, होगी आनलाइन पढ़ाई Gorakhpur News
कुलसचिव डा. ओम प्रकाश ने शासन के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि कैंपस में आफलाइन कक्षा संचालन पर 31 मार्च तक रोक रहेगी। इस दौरान होली व अन्य अवकाशों को छोड़कर आनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 31 मार्च तक आफलाइन कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दी है। कुलसचिव ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। यह आदेश गुरुवार से प्रभावी होगा। शासन से मिले निर्देश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इस आदेश को विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।
आफलाइन कक्षा संचालन पर 31 मार्च तक रोक
कुलसचिव डा. ओम प्रकाश ने शासन के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि कैंपस में आफलाइन कक्षा संचालन पर 31 मार्च तक रोक रहेगी। इस दौरान होली व अन्य अवकाशों को छोड़कर आनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए जाएं। उन्होंने प्रैक्टिकल को लेकर कुछ रियायत दी है। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रैक्टिकल संस्थान में हो सकेंगे। मास्क व शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य होगा। महाविद्यालयों को परीक्षा की हर पाली के बाद पूरे परिसर को सैनिटाइज कराना होगा। इस आदेश की पुष्टि विवि के जन संपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह ने की है।
विवि में जल्द शुरू होगा वूमेन स्टडीज सेल
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में जल्दी ही वूमेन स्टडी सेल की स्थापना होगी। इसे लेकर कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। वूमेन स्टडी सेल की स्थापना की रूपरेखा तय की गई। इस सेल के लिए विश्वविद्यालय में शीघ्र ही कार्यालय खोल दिया जाएगा। कुलपति प्रो राजेश सिंह ने कहा कि स्त्री जीवन के समग्र कल्याण तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए विश्वविद्यालय में अनेक प्रकार के कार्यक्रम इसी सेल के माध्यम से शुरू किए जाएंगे। इसके जरिए महिला सेंट्रिक कोर्सेज, स्किल एनहैंसमेंट प्रोग्राम, स्टार्टअप प्रोग्राम्स, तथा इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। सेल के माध्यम से कई प्रकार के महिला केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे डिफेंस ट्रेनिंग, वर्मी कंपोस्ट ट्रेनिंग, वेस्ट मैनेजमेंट इन किचन, योग एवं मेडिटेशन ट्रेनिंग, साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग आदि शुरू होंगी। साइक्लोजिकल डिसआर्डर सेल, महिलाओं के लिए फ्री लीगल एडवाइज तथा काउंसिलिंग सेंटर जैसी सुविधाएं परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी। सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सु²ढ़ करने के लिए कई योजनाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी। बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. नंदिता सिंह, प्रो. दिव्या रानी, प्रो. उषा सिंह, प्रो. विनीता पाठक, उमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।