Move to Jagran APP

Air Service: गोरखपुर से मुंबई के लिए अब दो फ्लाइट, हैदराबाद के लिए प्रतिदिन उड़ान

Air Service गोरखपुर से मुंबई के लिए अब दो फ्लाइट हो गई है। इसके अलावा अब हैदराबाद के लिए प्रतिदिन फ्लाइट जाएगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 02:59 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 10:25 AM (IST)
Air Service: गोरखपुर से मुंबई के लिए अब दो फ्लाइट, हैदराबाद के लिए प्रतिदिन उड़ान
Air Service: गोरखपुर से मुंबई के लिए अब दो फ्लाइट, हैदराबाद के लिए प्रतिदिन उड़ान

गोरखपुर, जेएनएन। इंडिगो का विमान सोमवार से मुम्बई के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन होगी। सुबह आठ बजे मुंबई से आने वाला 45 मिनट बाद मुंबई के लिए रवाना होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी तैयारी पूरी कर रही है। इंडिगो के विमान से मुंबई जाने वाले यात्रियों को सुबह 6.30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंचना होगा।

loksabha election banner

सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को होगी उड़ान

सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को इंडिगो का विमान मुंबई की उड़ान भरेगा। शेडयूल के मुताबिक इंडिगो का 180 सीटर विमान सुबह आठ बजे मुंबई से गोरखपुर पहुंचेगा। यहां से सुबह 8.45 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। अब मुंबई के लिए दो विमानों की सुविधा हो गई है। स्पाइस जेट का 180 सीटर विमान गोरखपुर से मुंबई के लिए रोजाना उड़ान भरता है। विमानन कंपनी इंडिगो भी लंबे समय से मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने की कोशिश में थी। मुंबई में स्लाट खाली न होने से उड़ान की अनुमति नहीं मिल पा रही थी। 10 दिन पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ने गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने की अनुमति दे दी। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि मुंबई के लिए दूसरे विमान की उड़ान शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

अब रोजाना होगी हैदराबाद की उड़ान

इंडिगो ने एक जुलाई से हैदराबाद की उड़ान सप्ताह में तीन दिन करने करने का निर्णय लिया था। यात्रियों की संख्या बढऩे पर इसे वापस ले लिया गया है। 13 जुलाई से इंडिगो का विमान पुराने शेड्यूल के अनुसार गोरखपुर से हैदराबाद के लिए रोजाना उड़ान होगी।

गोरखपुर से अन्‍य शहरों के लिए फ्लाइट का टाइम (13 जुलाई 2020, सोमवार)

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 9.30 बजे

प्रस्थान - सुबह 10.30 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 11.30 बजे

प्रस्थान - दोपहर 12.30 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर 2.45 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 3.28 बजे

मुंबई के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 8.00 बजे

प्रस्थान - सुबह 8.45 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 1.30 बजे

प्रस्थान - दोपहर 2.30 बजे

हैदराबाद के लिए

इंडिगो

आगमन - दोपहर 2.45 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 3.20 बजे 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.