सीएम सिटी के सभी वार्डो में सफाई कार्यो की होगी निगरानी, बनेगी समिति Gorakhpur News
गोरखपुर शहर में सफाई कार्यो की निगरानी के लिए अब सभी वार्डो में समिति बनेगी। समित के सदस्य अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
By Edited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 06:31 AM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 01:24 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चिंतित विभाग को एक उपाय सूझ गया है। अब सभी वार्डो में सफाई कार्यो की निगरानी की जाएगी। वार्डो में सफाई कार्यो की निगरानी स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति करेगी। महानगर के सभी 70 वार्डो में 15-15 सदस्यों की प्रोत्साहन समिति बनेगी।
समिति में वार्ड के जागरूक बुजुर्ग, युवाओं और महिलाओं के साथ नगर निगम के इंस्पेक्टर भी रहेंगे। रविवार को नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने सभी वार्डो में समिति के गठन का निर्देश दिया है। निगरानी के लिए बनेगी प्रोत्साहन समिति महानगर को साफ-सुथरा रखने तथा खुले में शौच से मुक्त करने के अभियान को सौ फीसद सफल बनाने के लिए शासन के निर्देश पर स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के गठन पर जोर दे रहा है। समिति के सदस्य बनने के लिए उसी वार्ड की महिलाएं व पुरुष, सामाजिक कार्यो में रुझान रखने नवयुवक व युवतियां आवेदन कर सकती हैं। समिति के सदस्य ही समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन करेंगे।
बदले में किसी तरह का कोई भुगतान नहीं इस कार्य के बदले नगर निगम किसी तरह का भुगतान नहीं करेगा। समिति की हर माह बैठक होगी और उसके पदाधिकारी नगर निगम के अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि पहले भी वार्डो में समिति बनाई गई थी, लेकिन वह बहुत कामयाब नहीं हुई। इसलिए नए सिरे से सभी वार्डो में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जा रहा है। समिति में सिर्फ सक्रिय लोगों को ही जगह दी जाएगी।
समिति के मुख्य कार्य
- वार्ड में पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चत करना।
- डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित कराना।
- नागरिकों को स्वच्छता का महत्व व भागीदारी के प्रति जागरूक करना।
- साफ-सफाई को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन।
- स्कूल-कालेज व अन्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता में सहयोग।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें