गोरखपुर से दिल्ली के लिए अब प्रतिदिन चार फ्लाइट, स्पाइस जेट ने शुरू की ईवनिंग सेवा Gorakhpur News
गोरखपुर से दिल्ली के लिए अब प्रतिदिन चार फ्लाइट हो गई है। इस बीच स्पाइस जेट ने अपनी ईवनिंग फ्लाइट शुरू कर दी है।
गोरखपुर, जेएनएन। स्पाइस जेट दिल्ली की ईवनिंग फ्लाइट (सायंकालीन उड़ान) सेवा मंगलवार से शुरू हो गई। इस फ्लाइट के साथ ही गोरखपुर से दिल्ली की उड़ान भरने वाले विमानों संख्या चार हो गई है।
स्पाइस जेट का 180 सीटर विमान मंगलवार को दोपहर बाद 3.45 बजे 57 यात्रियों को दिल्ली से लेकर गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। शाम 4.25 बजे 164 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुआ। दिल्ली के लिए पहला टिकट लेने वाले यात्री को विमानन कंपनी की ओर से सम्मानित किया गया। इवङ्क्षनग फ्लाइट शुरू होने से अब गोरखपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले वाले विमानों की संख्या नौ हो गई है। इसमें दिल्ली की चार, मुंबई की दो, कोलकाता, प्रयागराज और हैदराबाद की एक-एक फ्लाइट शामिल है।
लॉकडाउन के बाद जब गोरखपुर से विमान सेवा शुरू हुई तो यात्रियों की संख्या बेहद ही कम थी लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती गई। इस समय रोजाना 1100 से 1200 यात्री हवाई सेवा का लाभ ले रहे हैं। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि पूर्व में चल रहीं सभी सेवाएं बहाल हो चुकी हैं और यात्रियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
दिल्ली जाने वाले विमानों का शेड्यूल
इंडिगो
आगमन - सुबह 9.30 बजे
प्रस्थान - सुबह 10.30 बजे
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 11.30 बजे
प्रस्थान - दोपहर 12.30 बजे
एयर इंडिया
आगमन - दोपहर बाद 03.15
प्रस्थान - शाम 04.00 बजे
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर बाद 3.45 बजे
प्रस्थान - शाम 04.25 बजे