Move to Jagran APP

अब रेलवे स्टेशन पर थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं, इतना होगा किराया Gorakhpur News

लखनऊ जंक्शन की तर्ज पर गोरखपुर में भी थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। गोरखपुर में भी रिटायरिंग रूम और डारमेट्री को अति आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 10:11 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 10:11 AM (IST)
अब रेलवे स्टेशन पर थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं, इतना होगा किराया Gorakhpur News
अब रेलवे स्टेशन पर थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं, इतना होगा किराया Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। आइआरसीटीसी अपने यात्रियों को दशहरे में नई सौगात देने जा रहा है। लखनऊ जंक्शन की तर्ज पर गोरखपुर में भी थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रिटायरिंग रूम और डारमेट्री को अति आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एक या दो अक्टूबर को उद्घाटन हो सकता है। तैयारी चल रही है।

loksabha election banner

रिटायरिंग रूम में ही लजीज नाश्ता और गरमागरम खाना तथा मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध होंगे। सामने टीवी और टेबल पर पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध रहेंगी। घंटी बजते ही परिचारक भी सामने उपस्थित होंगे। दरअसल, रेलवे के रिटायङ्क्षरग रूम परंपरागत रूप से साधारण ही होते हैं, जिसमें खाने-पीने और मनोरंजन की कोई सुविधा नहीं होती है। ठहरने के अलावा अन्य जरूरतों के लिए यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है। 

घंटे के हिसाब से बुक होंगे कमरे व डारमेट्री

रूम का किराया रुपये में

24 घंटे के लिए 1500

12 घंटे के लिए 1200

नौ घंटे के लिए 900

छह घंटे के लिए 700

तीन घंटे के लिए 500

डारमेट्री का किराया रुपये में

24 घंटे के लिए 500

12 घंटे के लिए 400

नौ घंटे के लिए 300

छह घंटे के लिए 200

तीन घंटे के लिए 100

महिलाओं के लिए होगी अलग डारमेट्री, खानपान के लिए पेंट्री

आइआरसीटीसी ने महिला यात्रियों का खास ख्याल रखा है। उनके लिए अलग से डारमेट्री की व्यवस्था रहेगी। यात्रियों को खानपान की व्यवस्था के लिए पेंट्री की भी सुविधा रहेगी।

निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अगर 30 सितंबर तक कार्य पूरा हो गया तो नवरात्र में ही उद्घाटन हो जाएगा। यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। - अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आइआरसीटीसी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.