Move to Jagran APP

देवरिया में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने कहा कि सुभाष चंद बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:15 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:15 AM (IST)
देवरिया में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती
देवरिया में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। देवरिया में रविवार को नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्‍न संगठनों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान उनके व्‍यक्तित्‍व और कृतित्‍व को याद किया गया। टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भी नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई गई।

loksabha election banner

नेताजी को बताया स्‍वतंत्रता संग्राम का अग्रणी नेता

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने कहा कि सुभाष चंद बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था। इस दौरान आनंददेव गिरी, मुकुंद भाष्कर मणि, विजय शेखर मल्ल, सुनील तिवारी, भरत मणि, धर्मेंद्र पांडेय, रामप्रताप मिश्रा, शिवशंकर सिंह, उत्तेज मिश्र, नागेंद्र सिंह, मनोज मणि, गिरीराज तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

आजाद हिंद सेवा वाहिनी ने भी बनाई जायंती

उधर शहर के रागिनी चौराहे के समीप स्थित नेताजी तिराहा पर आजाद हिंद सेवा वाहिनी के संस्थापक ऋषि पांडेय के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई गई। पांडेय ने कहा कि संकल्प दिवस के रूप में नेताजी की जयंती मनाई जा रही है। जिलाध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने कहा कि अगली बार सुभाषाश्रम पर बारीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश मिश्र, अशोक मालवीय, आत्मदेव मणि, कृष्ण मोहन पांडेय, विजय जुआठा, सुशील, ब्रह्मदेव, शिवकुमार मिश्रा, संदीप मिश्रा, विवेक पांडेय, पवन विश्वकर्मा,विद्यानंद तिवारी, आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे। उधर श्री चित्रगुप्त सभा के तत्वावधान में चित्र गुप्त मंदिर के सभागार में सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान विपिन बिहारी श्रीवास्तव, अखिलेश्वर श्रीवास्तव, राजन कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामाशीष गोंड, धनंजय तिवारी मौजूद रहे।

सरयू विद्यापीठ में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती

रविवार को नगर के सरयू विद्यापीठ में नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। अध्यक्षता करते हुए आश्रम पीठाधीश्वर आंजनेय दास ने कहाकि नेताजी के आदर्शों एवं पद चिन्हों पर देश और समाज को चलने की आवश्यकता है। नेताजी वसुधैव कुटुंबकम के पोषक रहे। मुख्य अतिथि बलभद्र नाथ त्रिपाठी ने कहाकि आजादी की प्राप्ति के लिए उन्होंने देश विदेश की यात्राएं की। संचालन रमेश तिवारी अंजान ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद यादव, इंद्रजीत उपाध्याय, सुग्रीव पांडेय, अमर सिंह, अमित कुमार जायसवाल, रामजी तिवारी, शिव शंकर त्रिपाठी, अंजनी उपाध्याय, रामलखन साहनी, पवन पांडेय, मृदुल उपाध्याय, नागेंद्र तिवारी, सत्य प्रकाश पांडेय, सुमित्रा देवी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.