'युवोत्थान' में हिस्सा लेने आएंगे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवोत्थान कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। आयोजन को तैयारी को लेकर मोर्चा के कैंप कार्यालय में बैठकें चल रही हैं।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के 'युवोत्थान' कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। आयोजन को तैयारी को लेकर मोर्चा के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में यह जानकारी महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रवादी विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोडऩा है।
मेडिकल व इंजीनियरिंग के छात्रों को जोडने की होगी कोशिश
जिला मीडिया प्रभारी राहुल साहनी के मुताबिक इस कार्यक्रम के माध्यम से पैरा मेडिकल छात्र, बीटेक छात्र, चिकित्सा छात्र, युवा व्यापारी सहित सभी युवाओं को मोर्चा से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं को आमंत्रित किया जा रहा है। बैठक में महामंत्री रजत गुप्ता व हर्ष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कर्मवीर ङ्क्षसह, मंत्री राहुल चौबे, राहुल गिरी, शशांक द्विवेदी, संजू यादव, विश्वजीत सिंह सोलंकी, शुभम मिश्रा, चंदन यादव, आयुष द्विवेदी, आलोक आनंद, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रिंस जायसवाल आदि मौजूद रहे।
कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा
भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसमें सबसे बूथ स्तर पर कार्य करने वाले को पूरा सम्मान मिलता है। उसके शीर्ष पर पहुंचने की संभावना बनी रहती है। राजेश गुरुवार को भौवापार मंडल की मुंजेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित मंडल कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
चुनाव के मद्देनजर मंडल कार्याशालाओं का किया जा रहा आयोजन
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शीर्ष नेतृत्च के निर्देश पर मंडल कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यशालाओं का सिलसिला 15 नवंबर तक चलेगा। मंडल प्रभारी वरुण देव चौरसिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा नए मतदाता बनाने के साथ-साथ नए सदस्य भी 11 से लेकर 20 नवंबर तक बनाए जाने हैं। बैठक की अध्यक्षता चंद्रपाल सिंह और संचालन शुभंकर यादव ने किया। इस दौरान शशिकांत सिंह, श्रीराम पांडेय, विपिन विश्वकर्मा, बबलू शाही, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।