Move to Jagran APP

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में बोले राष्‍ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, पूर्वांचल उर्वर, जनता भी मन बना चुकी है

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि पूर्वांचल की भूमि भाजपा के लिए उर्वर है। जनता भी प्रदेश में एक बार फिर कमल का फूल खिलाने के लिए तैयार है। वह अपना मन बना चुकी है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 12:37 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 06:05 PM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में बोले राष्‍ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, पूर्वांचल उर्वर, जनता भी मन बना चुकी है
भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक की। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि पूर्वांचल की भूमि भाजपा के लिए उर्वर है। जनता भी प्रदेश में एक बार फिर कमल का फूल खिलाने के लिए तैयार है। वह अपना मन बना चुकी है। जरूरत सिर्फ सक्रियता और सजगता बनाए रखने की है। पदाधिकारियों की हौसलाफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र की भाजपा टीम की क्षमता से वह वाकिफ हैं। यह टीम ऊर्जावान व क्षमतावान है। इसका परिणाम 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में दिखा है। इन सभी चुनावों में इस टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।

loksabha election banner

चुनाव संचालन समिति के साथ की बैठक

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन 31 दिसंबर को पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर क्षेत्रीय चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सबसे पहले उन्होंने उन पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों की चर्चा की, जिन्हें चुनाव की दृष्टि से विशेष जिम्मेदारी मिली है। अन्य पदाधिकारियों से उन्होंने तैयारियों का फीडबैक लिया और कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ को मजबूत बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।

बूथ की मजबूती पर दिया जोर

बूथ की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि असली लड़ाई बूथ पर ही लड़ी जानी होती है। बीएल संतोष ने सभी वर्ग के लोगों के संपर्क में रहने और सबका मत भाजपा के पक्ष में करने के लिए निरंतर सक्रियता बनाए रखने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए गोरखपुर क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन को भरोसा दिलाया कि इस क्षेत्र में भाजपा को 2017 से बड़ी जीत 2022 में मिलेगी।

बैठक में यह रहे उपस्थित

बैठक को राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, पीएनपाठक, छठे लाल निगम, सुनीता श्रीवास्तव, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन, शिवनाथ चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, अमिता गुप्ता, चंदू सरोज, सत्यार्थ सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.