Move to Jagran APP

मुंबई के व्यापारी की गोरखपुर में हत्या, भाइयों समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज Gorakhpur News

संपत्ति विवाद मुंबई के एक व्‍यापारी की गोरखपुर में हत्‍या कर दी गई। हत्‍या का आरोप व्‍यापारी के भाइयों पर ही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 10:56 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 01:59 PM (IST)
मुंबई के व्यापारी की गोरखपुर में हत्या, भाइयों समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज Gorakhpur News
मुंबई के व्यापारी की गोरखपुर में हत्या, भाइयों समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। मुंबई में कपड़े का व्यापार करने वाले राजकुमार सिंह का अर्धनग्न शव मंगलवार को गीडा थाना क्षेत्र में बाघागाड़ा बंधे के किनारे झाड़ी में मिला। शव से थोड़ी दूर पड़े पैंट की जेब से मिले रेल टिकट और रिजर्वेशन फार्म से उनकी पहचान हुई। मुंबई और गोरखपुर की संपत्ति को लेकर उनका बड़े भाई विजय सिंह से विवाद था। पत्नी ने जेठ समेत परिवार के आठ लोगों के खिलाफ साजिश के तहत हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने भाभी को हिरासत में लिया है। सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

loksabha election banner

गोरखपुर में है मकान

मूल रूप से देवरिया जिले के भलुअनी निवासी राजकुमार सिंह छह भाइयों में चौथे नंबर के थे। पिता वृद्धिचंद ङ्क्षसह की घंटाघर में घड़ी की दुकान थी। वृद्धिचंद के निधन के बाद दुकान बंद हो गई। उनका नार्मल रोड पर टीडीएम स्कूल के सामने मकान है। राजकुमार 2017 में मुंबई चले गए और अन्य भाइयों के साथ कपड़े का व्यापार करने लगे। बेटी जान्ह्वी को इंटर की परीक्षा दिलाने वह पत्नी के साथ बीते 15 फरवरी को गोरखपुर आए थे और लॉकडाउन में यहीं फंस गए। राजकुमार की पत्नी ममता ने जेठ विजय सिंह, त्रिलोकी सिंह, संजय सिंह, विजय की पत्नी विद्यावती, बेटा अभिषेक के अलावा राजेंद्र सिंह, उनकी बहन गीता और राधा के खिलाफ साजिश के तहत हत्या कर साक्ष्य मिटाने के प्रयास का केस दर्ज कराया है।

गोली मारकर भाग रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो फरार

पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी के टोला शाहगंज में बालक सहित दो लोगों को गोली मारकर भाग रहा शातिर बदमाश विपिन सिंह, चिलुआताल इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। उसके पास से दो पिस्टल मिली हैं। पेट में गोली लगने से बदमाश की हालत नाजुक बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बदमाशों की गोली से घायल बालक और युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस, फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। एसएसपी डा. सुनील गुप्त ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं।

दोनों हाथ में पिस्टल लेकर चला रहा था गोली

शाहपुर क्षेत्र के जंगल सालिकराम, बधिक टोला निवासी हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह, लॉकडाउन में जमानत पर जेल से छूटा था। गुलरिहा क्षेत्र के झुगिया बाजार में हिस्ट्रीशीटर राकेश यादव के घर मंगलवार की शाम दो साथियों के साथ दावत खाने पहुंचा। साथियों के साथ वहां से निकलकर विपिन पिपराइच इलाके में जंगल छत्रधारी के टोला शाहगंज निवासी प्रापर्टी डीलर अरुण निषाद के दरवाजे पर पहुंचा। अरुण के भाई दीपचंद निषाद (35) को उसने गोली मार दी। गोली दीपचंद के हाथ में लगी। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए। यह देख तीनों बदमाश एक ही बाइक से भागने लगे। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया। कार से पीछा कर रहे कुछ युवकों ने गांव के बाहर बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से गिरे बदमाश, ग्रामीणों की पकड़ से बचने के लिए गोली चलाने लगे। इस दौरान गोली लगने से शाहगंज निवासी राजीव शर्मा का पुत्र आदित्य शर्मा (10) घायल हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक विपिन दोनों हाथ में पिस्टल लेकर गोली चला रहा था। पैदल भागते तीनों बदमाश चिलुआताल इलाके में नौतन गांव के पास पहुंच गए। ग्रामीण भी पीछे लगे थे। इस बीच क्राइम ब्रांच, मेडिकल कॉलेज चौकी और गुलरिहा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बदमाशों ने पुलिस पर भी गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में विपिन ङ्क्षसह घायल हो गया। उसके दो साथी भाग निकले। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.