Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: बिहार पहुंचा मानसून, आज गोरखपुर में दे सकता है दस्तक

Gorakhpurweatherforecast गोरखपुर में पिछले 24 घंटे 31 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे लोगों को राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सोमवार को मानसून की दस्तक के साथ ही तीन से चार दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 08:05 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 08:05 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: बिहार पहुंचा मानसून, आज गोरखपुर में दे सकता है दस्तक
प्री मानसून की बारिश से गोरखपुर में तापमान में गिरावट आई है।

गोरखपुर, जेएनएन। बिहार के दरभंगा तक मानसून पहुंच चुका है। सोमवार से मंगलवार के भीतर मानसून गोरखपुर में भी दस्तक दे सकता है। इसके आद अगले तीन से चार दिनों तक गोरखपुर व इर्द-गिर्द जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

loksabha election banner

चौबीस घंटे में 31 मिलीमीटर हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

पिछले 24 घंटे (शनिवार शाम साढ़े पांच बजे से रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक) 31 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। पिछले चौबीस घंटे के तापमान में कोई अंतर नहीं आया है, लेकिन आने वाले तीन चा दिनों में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि दक्षिणी यूपी के ऊपर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते अभी गोरखपुर व उसके आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। हालांकि बिहार के दरभंगा तक मानसून भी आ चुका है। सोमवार से मंगलवार तक वह यहां भी दस्तक दे सकता है।

तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश

यह बारिश तेज हवा के बीच बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ हो सकती है। बारिश लोगों को गर्मी से भारी राहत मिलेगी। बता दें रविवार को दिन अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का आकड़ा 97 से 81 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया था। हवा अधिकतम 17 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से चली। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

गोरखपुर में अब मानसून सत्र 19 जून से 5 अक्टूबर

आइएमडी ने गोरखपुर के मानसून सत्र को रिवाइज किया है। गोरखपुर में अब मानसून आगमन की संभावित औसत 19 जून हो गया है। पहले यह 15 जून था। मानसून विदाई की नई संभावित तिथि 5 अक्टूबर है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस बार मानसून पिछले कई वर्षों की तुलना में जल्दी आ रहा है। 2020 में मानसून 22 जून, 2019 को 17 जून, 2018 में 26 जून, 2017 में 19 जून व 2016 में 22 जून को मानसून गोरखपुर में आया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.