Move to Jagran APP

बस्ती में महिला के साथ दुष्कर्म, गोरखपुर का युवक गिरफ्तार

गोरखपुर का 21 वर्षीय युवक अपने ननिहाल में रहता है। उसने 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। वह खेत में गई हुई थी।

By Edited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 06:19 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 08:31 AM (IST)
बस्ती में महिला के साथ दुष्कर्म, गोरखपुर का युवक गिरफ्तार
बस्ती में महिला के साथ दुष्कर्म, गोरखपुर का युवक गिरफ्तार
गोरखपुर, जेएनएन। बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम खेत गई 45 वर्षीय महिला के साथ शुक्रवार की शाम 21 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। प्रतिरोध करने पर उसे मारा पीटा और फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसी थाना क्षेत्र की एक महिला खेत में गई थी। तभी वहां पर गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव निवासी 21 वर्षीय राहुल पहुंच गया।
राहुल अपने ननिहाल बोदवल गांव में रहता है। महिला को अकेले देखकर वह भी खेत में पहुंच गया। उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू की तो महिला ने इसका विरोध किया। उसके बाद राहुल हमलावर हो गया। मारने पीटने के साथ ही धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जब घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन खोजते हुए खेत में पहुंचे जहां वह बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंडेरवा पहुंचाया। वहां पर होश आने पर महिला ने पूरी घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर आरोपित का मोबाइल, जूता और पैंट भी बरामद हो गया है। मोबाइल के जरिये ही आरोपित के बारे में पुलिस को पता चल गया कि वह कहां हैं। दर असल वह अपने ननिहाल बोदवल गांव में रहता है। इसके पहले भी वह आपराधिक मामले व चोरी में जेल जा चुका है। घटना की जानकारी होने के बाद सक्रिय हुए थानाध्यक्ष सदानंद सिंह आरोपित को डेढ़ घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। वह ननिहाल में ही छिपा हुआ था। शनिवार को घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी रुधौली शिवप्रताप ¨सह भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.