Move to Jagran APP

गोरखपुर में दिव्यांग महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

दिव्यांग महिला का पति बाहर रहता है। शाम वह अकेली खेत की तरफ निकली। रास्ते में मिले गांव के युवक ने उसे बंधक बना लिया। सुनसान स्थान पर एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। तीन घंटे तक महिला उसके कब्जे में रही।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 12:58 PM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 12:58 PM (IST)
गोरखपुर में दिव्यांग महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
दुष्‍कर्म पीडि़ता से संबंधित प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। गुलरिहा क्षेत्र में एक गांव में दिव्यांग महिला को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची पीडि़ता ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दुष्‍कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

दिव्यांग महिला का पति बाहर रहता है। शाम वह अकेली खेत की तरफ निकली। रास्ते में मिले गांव के युवक ने उसे बंधक बना लिया। सुनसान स्थान पर एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। तीन घंटे तक महिला उसके कब्जे में रही। देर तक महिला के न आने पर स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। चंगुल से छूटने के बाद घर आकर उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज पाठक ने बताया कि सुबह महिला के स्वजन ने तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया गया।

हत्या के प्रयास के दो आरोपित गिरफ्तार

चुनावी रंजिश में बोलेरो से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या करने की कोशिश करने के दो आरोपितों को बांसगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बांसगांव क्षेत्र के घईसरा गांव में प्राथमिक विद्यालय पर मतदान केंद्र बना था। 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने गांव के ही चंद्र कुमार उर्फ सोनू सिंह को बोलेरो गाड़ी से कुचल कर हत्या करने की कोशिश की। इस घटना के आरोपितों ने ही दूसरे दिन 16 अप्रैल को सुबह बेलूडीहा में अनिल पांडेय को गोली मार दी। दूसरे मामले में भी हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। दोनों मामलों में बेलूडीहा निवासी गोविंद यादव और रामा यादव वांछित चल रहे थे। बांसगांव पुलिस ने पुलिस उन्हें बढऩी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.