Move to Jagran APP

संतकबीर नगर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गांव में तनाव

संतकबीर नगर जिले महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला से युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसकी वीडियो भी बनाई है। घटना की जानकारी किसी को देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 08:17 PM (IST)
संतकबीर नगर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गांव में तनाव
संतकबीर नगर में महिला के साथ हुआ दुष्कर्म। प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : संतकबीर नगर जिले महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला से युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसकी वीडियो भी बनाई है। घटना की जानकारी किसी को देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। थाने पहुंची महिला ने जब घटना की जानकारी दी तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने दो आरोपितों पर मामला दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है।

loksabha election banner

गांव के दो युवकों ने पहले किया अपहरण फिर दुष्कर्म

महिला ने बताया कि वह रात में शौच के लिए बाहर निकली थी तभी गांव के दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपित उसे लेकर गांव के बाहर स्थित बाग में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उन लाेगों ने घटना की वीडियो भी बनाई है। इतना ही नहीं दुष्कर्म की जानकारी किसी को देने पर पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी। महिला ने बताया कि देर रात आरोपितों के चंगुल से छूटने के बाद वह अपने घर पहुंची और स्वजन को घटना की जानकारी दी। सुबह वह थाने पर पहुंची। घटना की जानकारी होने के बाद गांव में तनाव का माहाैल है।

बोले ग्रामीण, आए दिन हो रही इस तरह की घटनाएं

ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की आए दिन घटनाएं हो रही हैं। पुलिस को जानकारी देने के बाद भी कुछ नहीं हो रहा। लोग अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए चुप्पी साध लेते हैं, जिसके कारण मनबढ़ों अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। इस बारे में थानेदार रणविजय सिंह ने कहा कि जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। ग्यासुद्दीन और शाह आलम के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी के साथ ही एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.