Move to Jagran APP

गोरखपुर में बदमाशों का दुस्‍साहस, युवती से की छेड़खानी- व‍िरोध करने पर पिता को चाकू मारा

गोरखपुर में एक युवती से गांव के मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसकी मां को पिटाई कर दी। पिता ने पकड़ने का प्रयास किया तो चाकू हमला कर दिया। युवती के पिता का ज‍िला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 09:50 AM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 09:50 AM (IST)
गोरखपुर में बदमाशों ने छेड़खानी का व‍िरोध करने पर युवती के प‍िता को चाकू मार द‍िया। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बड़हलगंज क्षेत्र में शनिवार की शाम सामान लेने जा रही युवती से गांव के मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसकी मां को पिटाई कर दी। पिता ने पकड़ने का प्रयास किया तो चाकू हमला कर दिया।स्थानीय लोगों की मदद से युवती अपने पिता को सीएचसी बड़हलगंज ले गई जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

यह है घटनाक्रम

बड़हलगंज पुलिस को दी तहरीर में युवती ने लिखा है कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इस दौरान गांव के रहने वाले मनबढ़ युवक छेड़खानी करने लगे।शोर मचाने पर मां व पिता पहुंच गए।विरोध करने पर मनबढ़ों ने मां की पिटाई कर दी। पिता ने पकड़ने का प्रयास किया तो पेट में चाकू घोंप दिया।वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए।प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज मनोज राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छेड़खानी का आरोप

हरपुर बुदहट की एक महिला ने गांव के एक युवक पर छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति बाहर मजदूरी करते हैं। सास रसोइया हैं। शनिवार दिन में उनकी सास विद्यालय पर खाना बनाने गई थीं। वह घर में अकेली थीं। इस दौरान युवक घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसे मारा पीटा और गले की चेन छीन लिया। शोर मचाने पर वहां और लोग भी आग गए, लेकिन आरोपित वहां से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

मुर्ति विसर्जन के दौरान पोखरे में डूबा बालक

पिपराइच के महुअंवा खुर्द निवासी प्रदीप गुप्ता का सात वर्षीय पुत्र रंजीत की शुक्रवार रात मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखरे में डूब गया था। सुबह पोखरे में उसका उतराता शव देखा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महुअंवा खुर्द के ग्रामीण शुक्रवार रात में पोखरे में मूर्ति विसर्जन करने गये थे । मुर्ति विसर्जन के जुलूस में रंजीत भी शामिल था। रात में जब रंजीत घर नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू की। सुबह उसका शव पोखरे में मिला।

बड़हलगंज के बिमुटी निवासी होमगार्ड गोविंद दुबे की बाइक उनके दरवाजे से चोरी हो गई। गोविंद ने बताया कि वह रोजाना की भांति शुक्रवार की रात अपने दरवाजे पर बाइक खड़ी करके सोने चले गए। रात में ढाई बजे उनकी नींद टूटी तो देखा बाइक गायब है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.