छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
गोरखपुर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप गांव के ही 40 साल के युवक पर है। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
गोरखपुर, जेएनएन। चौरीचौरा क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप गांव के ही 40 साल के युवक पर है। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। दुष्कर्म और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत उस पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
बच्ची दिन में गांव के बाहर बागीचे में खेल रही थी। गांव का ही जगलाल बागीचे में पहुंचा और टाफी दिलाने के बहाने बच्ची को साथ लेकर चला गया। सुनसान स्थान पर ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म शुरू कर दिया। खेतों में काम कर रहे लोग बच्ची की चीख सुनकर पहुंच गए। उन्होंने जगलाल को पकड़ लिया। इस बीए एकत्र हुए ग्रामीणों ने जगलाल को बुरी तरह से पीट दिया।
युवक की हत्या, पुल के नीचे मिला शव
गोरखपुर जिले के चिलुआताल में छामूस्थान पुल के नीचे रविवार को युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिला। थोड़ी दूरी पर शव को घसीट कर पुल के नीचे लाए जाने के निशान थे। घटनास्थल से चाकू और शराब की खाली बोतल भी मिली है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि शराब पिलाने के बहाने पुल के नीचे ले जाकर उसकी हत्या की गई है। युवक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। उसके सिर पर बाईं तरफ गहरे चोट का निशान मिला है। पुल के नीचे पानी में शव पड़ा था। युवक कत्थई हाफ स्वेटर, गहरे नीले रंग की फुल शर्ट और काली पैंट पहने था। सुबह ताल में मछली पकडऩे गए लोगों ने शव को देखा था।