Move to Jagran APP

लोगों से रूबरू हुए वित्त राज्य मंत्री, समस्याओं का किया समाधान

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मिलकर समस्याओं को सुना।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 06:26 PM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 08:00 PM (IST)
लोगों से रूबरू हुए वित्त राज्य मंत्री, समस्याओं का किया समाधान
लोगों से रूबरू हुए वित्त राज्य मंत्री, समस्याओं का किया समाधान

गोरखपुर : भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल ने भाजपा के बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके से ही अधिकांश समस्याओं का समाधान कराया।

loksabha election banner

इस दौरान दर्जनों लोगों ने शिव प्रताप शुक्ल के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। शुक्ल ने अधिकांश समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके से ही फोन कर अधिकारियों को निर्देशित किया। दो दर्जन से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए उन्होंने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और बिजली विभाग के मुख्य अभियन्ता पत्र लिखा। चेंबर आफ टेडर्स के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल भी चेंबर के सदस्यों के साथ पहुंचे और जीएसटी से संबंधित समस्याओं से वित्त राज्य मंत्री को अवगत कराया। वित्त राज्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर निर्देश दिया कि वे व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान कराएं।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकताओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकारें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में ला रही हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान हर हाल में किया जाए। छोटी से छोटी समस्या को लेकर भी एक आम नागरिक किसी भी मंत्री से यहा तक कि मुख्यमंत्री से भी आसानी से मिल सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं। महानगर से लेकर जिला, क्षेत्र और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करा रहे हैं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आम लोगों की पार्टी है और आम लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए पार्टी पदाधिकारी हमेशा उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश का बिना भेदभाव के जिस प्रकार से विकास हो रहा है वह मील का पत्थर साबित होगा और उत्तर प्रदेश शीघ्र ही देश के सबसे विकसित राज्य में शामिल हो जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ला, पुष्पदंत्त जैन, रमेश प्रताप गुप्ता, शिव सागर तिवारी, ओम प्रकाश शर्मा, राजेश गुप्ता, देवेश श्रीवास्तव, देशबंधु शुक्ला, जितेन्द्र राय, राजीव रंजन अग्रवाल, प्रेम नाथ शुक्ला, भागीरथी निषाद, शिवेन्द्र मिश्रा, दिनेश त्रिपाठी, महेश सिंह राजू, चतुर्भुज प्रसाद, कन्हैया साहनी, प्रशांत गौड़, मीरा श्रीवास्तव, अमिता गुप्ता, रानी मिश्रा, ममता जायसवाल, कुमकुम सिंह, पार्षद बृजेश सिंह छोटू, राजेश तिवारी, अजय ओझा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन्होंने भी रखीं अपनी समस्याएं

व्यापार मण्डल के भोला अग्रहरी, कमलेश अग्रहरी, रूपेश अग्रहरी, प्रशान्त गौड़ ने मंत्री से मिलकर राज्यों के बार्डर पर होने वाली कर संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि वार्ता करके समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। खोराबार के राम अजोर यादव ने पुलिस से संबंधित मामलों को रखा। मंत्री ने मौके से ही सीओ कैंट से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया। बशारतपुर निवासी गंगा प्रसाद दूबे ने साफ सफाई व पानी की समस्या को रखा। इसके अलावा डीएन मिश्रा, उषा देवी, गिरिजेश वर्मा, वंश गोपाल शुक्ल, चन्दन श्रीवास्तव, अरविन्द मौर्या, राम गोपाल मौर्या, गंगोत्री मौर्या, बाल्मिकी निषाद, रानी देवी, शिव शंकर देवी ने बिजली से संबंधित समस्याओं को मत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने बिजली विभाग के मुख्य अभियन्ता से वार्ता कर समस्याओं से शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.