Gorakhpur Weather News: औसत से दो डिग्री अधिक रहेगा न्यूनतम तापमान, हल्की बारिश दे सकती है राहत
Gorakhpur Weather News मंगलवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। यह स्थिति आगामी 17 सितंबर तक रह सकती है।
ऐसा रहा कल का मौसम
सोमवार को दिन में करीब 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन इससे उमस बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से लोग उमस परेशान हैं। लोगों को बारिश का इंतजार था। सोमवार दोपहर को हल्की करीब 10 मिनट तक शहर व उसके इर्द-गिर्द क्षेत्रों में बारिश हुई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। वजह बारिश के बाद फिर चटख धूप निकल गई।
धूप की नमी के साथ जुगलबंदी हुई तो उमस फिर बढ़ गई। उमस के चलते लोगों को न दिन में राहत मिल रही है और न ही रात को। हीट इंडेक्स के कारण लोगों को अधिक गर्मी महसूस होती है। सुबह से चटख धूप लोगों को चुभने लग रही है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन हीट इंडेक्स के चलते लोगों को 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्मी महसूस हुई।
औसत से दो डिग्री अधिक रहा तापमान
सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सितंबर माह के औसत से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। बढ़े हुए तापमान के चलते लोगों न दिन में राहत मिल रही है और न रात में। पिछले कई दिनों से पड़ रही बेतहाशा गर्मी के चलते लोग बारिश की प्रतीक्षा कर रहे थे, सोमवार की बारिश के लोगों राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी अगले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही रहने वाली है। दिन में चटख धूप रहेगी और रात भी गर्म रहेगी।