फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता : बुराइयों पर प्रहार व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Gorakhpur News
प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के 72 बच्चों ने भाग लिया। सरमाउंट स्कूल की रत्नम प्रियम राय को प्रथम सरस्वती विद्यालय सूर्यकुंड के शिवांशु गोंड को द्वितीय स्थान मिला।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने जहां बुराइयों पर प्रहार किया, वहीं पर्यावरण संरक्षण व विकास का संदेश दे गई। अनेक बच्चे पेड़ के रूप में सजकर मंच पर आए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तो कई ने खुद को विकास के मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया था। अनेक बच्चों ने सामाजिक बुराइयों पर अपनी प्रस्तुति से चोट की।
24 स्कूलों के 72 बच्चों ने लिया भाग
प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के 72 बच्चों ने भाग लिया। सरमाउंट स्कूल की रत्नम प्रियम राय को प्रथम, सरस्वती विद्यालय सूर्यकुंड के शिवांशु गोंड को द्वितीय व रैंपस स्कूल की सारा को तृतीय स्थान हासिल हुआ। साथ ही 10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया जिसमें रैंपस की संस्कृति व अनुष्का, सरस्वती विद्यालय सूर्यकुंड के यश श्रीवास्तव, स्टेपिंग स्टोन स्कूल के अयंत खान, यश श्रीवास्तव, पावनी दुबे, सेंट्रल एकेडमी के समीर चतुर्वेदी, रौनक श्रीवास्तव, अभ्युदय पब्लिक स्कूल के अंशुमान पाठक, सेंट्रल हिंदू स्कूल की स्वर्णिमा सिंह रहीं।
इन विषयों पर दी प्रस्तुति
प्रतियोगिता में बच्चों ने प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, सोशल मीडिया, एसिड अटैक, स्टॉप चाइल्ड लेवर, झांसी की रानी आदि विषयों पर शानदार प्रस्तुति दी। दर्शकों ने हर प्रस्तुति पर तालियां बजाकर ब'चों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. भारत भूषण, रीमी यादव, एवं डॉ. वाणी आदित्या रहीं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन खजनी के विधायक संत प्रसाद ने किया। संचालन मदन लाल श्रीवास्तव, अरविंद दूबे व अमित राबर्ट ने किया। टाइम कीपिंग कर रहे थे तुफैल अहमद। आयोजक रैंपस स्कूल था।