Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: सात डिग्री लुढ़का पारा, 13.7 डिग्री तक पहुंचा न्‍यूनतक तापमान- दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड

Gorakhpur Weather News गोरखपुर में मंगलवार को सुबह से पुरवा हवाएं चल रही हैं। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 28 व न्‍यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। सुबह हल्‍का कुहासा छाया रहा। दो दिन बाद और ठंड बढ़ने की संभावना है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 09:23 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 09:23 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: सात डिग्री लुढ़का पारा, 13.7 डिग्री तक पहुंचा न्‍यूनतक तापमान- दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर में कोहरा छंट गया लेकिन ठंड बढ़ गई है। - जागरण्‍ण

गोरखपुर, जेएनएन। सोमवार को हल्‍की बारिश होने के कारण तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट आने के कारण लोग कपकपी महसूस कर रहे हैं। सोमवार को न्‍यूनतम तापमान तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि सोमवार को बारिश व पछुआ हवाओं के कारण ही तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को भी सुबह से पुरवा हवाएं चल रही हैं। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 28 व न्‍यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। सुबह हल्‍का कुहासा छाया रहा।  मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि करीब 10 दिनों से अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के करीब था। रविवार से तापमान में गिरावट आई है। दो दिन बाद से पछुआ हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। इसके चलते तापमान में और गिरावट आएगी। मंगलवार को हवा उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ बह रही है। इसकी गति 5 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

सात दिनों का न्यूनतम तापमान

मंगलवार     14.4

बुधवार          15.0

गुरुवार         15.2

शुक्रवार      15.6

शनिवार     15.2

रविवार     13.7

सोमवार   13.6

एक ही दिन में औसत से अधिक हुई बारिश

सोमवार को 4.6 मिलीमीटर बारिश हुई। यह नवंबर की औसत वर्षा से 2.4 मिलीमीटर अधिक है।

नवंबर को औसत तापमान

अधिकतम तापमान- 29.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान- 14.9 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 2.2 मिलीमीटर

155 पर पहुंचा वायु शुद्धता सूचकांक

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वातावरण में नमी है। सुबह नमी रह रही है। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है।

तीन दिनों के वायु शुद्धता सूचकांक का स्‍तर

शनिवार शाम पांच बजे- 153 माइक्रो ग्राम घन मीटर

रविवार शाम पांच बजे-  190 माइक्रो ग्राम घन मीटर

सोमवार शाम पांच बजे -  155 माइक्रो ग्राम घन मीटर

यह स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।

लगातार बढ़ रहा वायु शुद्धता सूचकांक

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग के कारण लगातार वायु शुद्धता का सूचकांक बढ़ रहा है। 100 माइक्रो घन मीटर नीचे की हवा फेफड़ों के लिए शुद्ध मानी जाती है। पर्व के चलते बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ी है। ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.