Move to Jagran APP

मेहताब ने राजेश बनकर सुधा से की थी शादी, पिता ने दी तहरीर Gorakhpur News

गोरखपुर मेडिकल कालेज में एंबुलेंस में पत्नी का शव छोड़कर भागे मेहताब ने अपना नाम राजेश बताकर महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां क्षेत्र की रहने वाली सुधा से प्रेम विवाह किया था। सुधा के पिता ने उसके खिलाफ तहरीर दी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 11:31 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 09:56 PM (IST)
मेहताब ने राजेश बनकर सुधा से की थी शादी, पिता ने दी तहरीर Gorakhpur News
एंबूलेंस में पत्‍नी का शव छोड़कर भागे युवक ने धर्म बदलकर युवती से शादी की थी। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। एंबुलेंस में पत्नी का शव छोड़कर भागे मेहताब ने अपना नाम राजेश बताकर महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां क्षेत्र की रहने वाली सुधा से प्रेम विवाह किया था। गुलरिहा थाने पहुंचे सुधा के पिता ने उसके खिलाफ तहरीर दी। कुशीनगर के हाटा क्षेत्र का रहने वाला मेहताब अपने परिवार के साथ घर छोड़कर फरार है। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद सुधा का शव पुलिस ने उसके पिता को सुपुर्द कर दिया।

loksabha election banner

गुलरिहा थाने पहुंचे कुशीनगर, रामकोला के मांडराय खेदू टोला निवासी इंद्रदेव ने बताया कि एंबुलेंस में पड़ा शव उनकी बेटी सुधा का है। उसकी शादी आठ वर्ष पहले महराजगंज के श्यामदेउरवा के अमवा बसहिया निवासी पिंटू कुमार से हुई थी। उनका दामाद राजस्थान में रहकर मजदूरी करता था। सुधा मायके में रह रही थी। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा तिवारी निवासी मेहताब का गांव में आना जाना था। अपना राजेश बताकर उसने सुधा को प्रेमजाल में फंसा लिया और तीन माह पहले भगा ले गया। तभी से लुधियाना में उसके साथ रहता था। सुधा सात बहनों में पांचवे नंबर की थी। अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्होंने मेहताब के खिलाफ तहरीर दी है। गुलरिहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिपरा गांव में नहीं है राजेश नाम का युवक

छानबीन करने हाटा कोतवाली के पिपरा गांव पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि युवक का नाम मेहताब है। उसका नाम राजेश कुमार नहीं है। मेहताब रविवार की रात में गांव आया था। सोमवार की सुबह चला गया। दोपहर में उसे ढूंढते हुए पुलिस पहुंची तो दरवाजे पर ताा बंद मिला। मेहताब के शव छोड़कर भागने पर लोग अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

यह है मामला

रविवार की शाम चंडीगढ़ पीजीआई से एक युवक एंबुलेंस से महिला को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचा, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दवा लेने के बहाने वह एंबुलेंस में शव छोड़कर फरार हो गया। एंबुलेंस चालक मोहाली (पंजाब) के पिंड माजरी गांव निवासी अश्वनी वर्मा की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। सर्विलांस की मदद से मेहताब के बारे में जानकारी मिली। पुलिस उसके घर पहुंची तो फरार हो गया। समाचार पत्र में खबर पढऩे के बाद बुधवार को सुधा के पिता इंद्रदेव गुलरिहा थाने पहुंचे। फोटो देखकर उसकी पहचान की।

महिला की पहचान हो गई है। उसके पिता ने मेहताब के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप की जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी। - दिनेश सिंह, सीओ चौरीचौरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.