Move to Jagran APP

नगर विकास मंत्री ने कहा-खुद को मोदी समझ चुनाव में लगें कार्यकर्ता

प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना इस समय गोरखपुर में जमे हुए हैं। वह कार्यकर्ताओं से संपर्क कर मतदाताओं को घर से निकालने की सलाह दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 03:22 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 06:28 AM (IST)
नगर विकास मंत्री ने कहा-खुद को मोदी समझ चुनाव में लगें कार्यकर्ता
नगर विकास मंत्री ने कहा-खुद को मोदी समझ चुनाव में लगें कार्यकर्ता

गोरखपुर, जेएनएन। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि खुद को नरेंद्र मोदी समझ चुनाव प्रचार में लगें और अपनी पूरी ताकत लगा दें। खन्ना यहां पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर महानगर पदाधिकारियों, पार्षदों और प्रमुख व्यापारी नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुने जाते हैं। ऐसे में पार्टी के हर कार्यकर्ता की अपनी विशेष अहमियत है। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए खन्ना ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बेहद अनुशासित है और वह लाभ-हानि की चिंता किए बगैर राष्ट्रहित में पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से भारत की जनता खुद चुनाव लड़ रही है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को तन-मन से लगने की जरूरत है। सभी कार्यकर्ताओं को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक घर में वोट मांगने के लिए जाना होगा। हर हाल में अपनी उपस्थिति दिखानी होगी। ताकि वह घरों से निकल कर वोट कर सकें। यह पार्टी और कार्यकर्ता की सफलता है।

प्रत्याशी रवि किशन की खूबियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हमारा प्रत्याशी सेल्फ मेड हैं। उन्होंने सलाह दी कि कार्यकर्ता उन लोगों के बीच जरूर जाएं, जो हमारी विचारधारा से सहमत नहीं है। उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं और विकास के नाम पर वोट अपील करें। खन्ना ने कार्यकर्ताओं से उनके बूथ के बारे में जानकारी हासिल की। बैठक को नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान महापौर सीताराम जायसवाल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, डॉ. सत्या पांडेय, राजेश गुप्ता, बृजेश मणि मिश्र, राधेश्याम रावत, शशिकांत राय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.