Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Forecast: एक डिग्री नीचे आया अधिकतम तापमान, न्‍यूनतम तापमान स्थिर

गोरखपुर में सोमवार सुबह हल्‍का कोहरा छाया रहा। सोमवार को हवाएं पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ बह सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्‍यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 08:04 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 08:04 AM (IST)
Gorakhpur Weather Forecast: एक डिग्री नीचे आया अधिकतम तापमान, न्‍यूनतम तापमान स्थिर
सोमवार को गोरखपुर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। पछुआ हवाओं के कारण रविवार को भी जिले का न्‍यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को गोरखपुर जिले का न्‍यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। रविवार का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

पिछले सप्‍ताह अभी लोग ठंड को लेकर पूरी तरह से तैयार भी नहीं हुए थे 23 नवंबर ने लोगों को कंपकपा दिया। 23 नवंबर का दिन इतना ठंडा रहा, जितना तीन वर्ष पूर्व था। इस बीच पुरुवा हवाओं ने थोड़ी राहत दी तो पिछले दो दिनों से धीरे-धीरे पछुआ हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दिन का न्‍यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जबकि शनिवार का न्‍यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी न्‍यूनतम तापमान इसी पर स्थिर रहा।

आज ऐसा रहेगा आज का दिन

सोमवार सुबह हल्‍का कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि सुबह साढ़े 10 बजे तक हवाएं पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ बह सकती हैं। साढ़े 10 बजे के बाद यह दक्षिण पश्‍चिम से उत्‍तर पश्चिम की तरफ बह सकती है। इनकी गति अधिकतम 5 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्‍यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।   

पिछले पांच दिनों का अधिकतम तापमान

पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है।

बुधवार-25.5

गुरुवार-26.6

शुक्रवार-26.1

शनिवार-27.5

रविवार-26.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.