Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: छह डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, आज छाए रह सकते हैं बादल

Gorakhpurweatherforecast गोरखपुर में सोमवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बूंदा-बांदी भी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 10:24 AM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 10:24 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: छह डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, आज छाए रह सकते हैं बादल
गोरखपुर के न्‍यूनतम तापमान में गिरावट आई है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले चौबीस घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। यह रविवार के औसत तापमान से भी छह डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बूंदा-बांदी भी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह हवा उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चल सकती है। अपराह्न 2 बजे तक हवा की अधिकतम गति 5 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

loksabha election banner

ऐसा रहा रविवार का मौसम

रविवार को आसमान में बादल छाये रहे। इससे तापमान में गिरावट आई है। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। रविवार दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि न्‍यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पुरुआ हवा की अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही। अधिकतम आर्द्रता 72 फीसद व न्यूनतम 39 फीसद रही। सोमवार का न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है।

कुछ स्‍थानों पर हो सकती है हल्‍की बूंदा-बांदी 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है अगले तीन चार दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कहीं कहीं हल्‍की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।  मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को कुछ स्थानों पर फुहारेदार बारिश हो सकती है। सुबह हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलेगी। अपराह्न दो बजे तक हवा की अधिकतम गति 5 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। 

न्‍यूनतम तापमान में भी आई गिरावट 

पिछले चौबीस घंटे में न्‍यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सोमवार को न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत न्‍यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। बता दें रविवार को न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.